इटली में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की कार से 10 लाख की हुई चोरी, भारतीय दूतावास से मांगी मदद

भोपाल की रहने वाली फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली के फ्लोरेंस में चोरी का मामला सामने है। दरअसल, दंपति अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने के लिए इटली के फ्लोरेंस में गए हुए थे। इस बीच उनकी कार में रखे कैश और कई कीमती सामान चोरों ने चोरी कर लिए। जैसे ही इसकी बात की खबर भोपाल में उनके परिजनों को लगी तो वह परेशान हो रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी की मां नीलीमा त्रिपाठी ने बताया कि दोनों अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए इटली गए हुए थे इस दौरान उन्होंने वहां पर एक कार किराए पर ली हुई थी। दोनों शॉपिंग के बाद रिजॉर्ट गए थे। इसी दौरान बदमाश उनकी गाड़ी का कांच तोड़कर उनके पासपोर्ट और कुछ कैश उड़ा ले गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत 10 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है।

TV actress Divyanka Tripathi Vivek Dahiya car stolen in Italy family worried in Bhopal

दिव्यांका ने परिजनों को बताया कि वे दोनों बुधवार को फ्लोरेंस गए हुए थे ठहरने के लिए प्रॉपर्टी देखने गए इसी दौरान वह अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़कर चले गए, लेकिन जब अपना सामान वापस लेने आए तो देखा कि कर का कांच तोड़कर कोई सामान चुरा ले गया है। इसके बाद दोनों ने मदद के लिए भारतीय दूतावास संपर्क किया, जहां से उन्हें मदद का आश्वासन दिया गया है।

पैसे नहीं होने के कारण दोनों कपल परेशान

इस घटना के बाद दिव्यांग का त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया पैसों के लिए परेशान है। फ्लोरेंस के पास एक छोटे से शहर में पहुंचे हैं जहां होटल के स्टाफ ने उनकी मदद की है। हालांकि उनके पास पैसे नहीं है, ऐसे में बुरी तरह से फंस चुके हैं। उन्हें दूतावास से मदद की सख्त जरूरत है। दूतावास ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।

TV actress Divyanka Tripathi Vivek Dahiya car stolen in Italy family worried in Bhopal

सोशल मीडिया पर दिव्यांग का और विवेक ने शेयर की यह घटना

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके विवेक दहिया ने इस घटना के बारे में लोगों को जानकारी दी। वीडियो में विवेक ने कहा कि ये एक सुरक्षित स्थान माना जाता था। होटल के लोगों को पता था कि हमारी कार में सामान है। इसके बावजूद हमारे सभी दस्तावेज, पैसे, पासपोर्ट पिछले 15 दिनों में की गई सारी खरीदारी सहित सब कुछ चोरी हो गया। हमारा सब कुछ चोरी हो गया है।

इस यात्रा में सब कुछ शानदार रहा, सिवाय इस घटना के- विवेक

टाइम्स ऑफ इंडिया के इंटरव्यू में, विवेक ने इस घटना के बारे में विस्तार बताया है। उन्होंने कहा, "इस यात्रा में सब कुछ शानदार रहा, सिवाय इस घटना के। हम कल फ्लोरेंस पहुंचे और एक दिन के लिए रुकने का प्लान बनाया। हम एक प्रॉपर्टी देखने गए थे और अपने सामान कार में छोड़ दिया था। लेकिन हम लौटकर देखा कि हमारी कार में चोरी हुई है। हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे, खरीदारी का सामान और सभी कीमती वस्तुएं गायब थीं। खुशी की बात यह है कि उन्होंने हमें कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ दिया था।" आगे उन्होंने कहा, "हमें भारत वापस आने के लिए टेम्पररी पासपोर्ट और दूतावास से मदद की सख्त जरूरत है, क्योंकि हमारे पास अब कुछ भी नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+