Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टीवी सीरियल की आदर्श बहू दीपिका सिंह ने टाइट ड्रेस पहनकर बीच सड़क किया डांस, देखें वायरल Video

Watch Video:टीवी सीरियल की आदर्श बहू दीपिका सिंह ने टाइट ड्रेस पहनकर बीच सड़क किया डांस

नई दिल्ली, 07 सितंबर। दीया और बाती हम टीवी सीरियल से घर-घर में पॉपुलर हुईं दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर अपने फैंस का जमकर मनोरंजन करती हैं। दीपिका कई बार अपने डांस के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं लेकिन वो फिर भी अपना वीडियो शेयर करती रहती हैं। दीपिका सिंह ने अब एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दीपिका ने बीच सड़क कूद-कूद कर किया डांस

दीपिका ने बीच सड़क कूद-कूद कर किया डांस

दीपिका सिंह ने अब जो वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी निंदा कर रहे हैं। दीपिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है वो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका बीच सड़क पर मस्त अंदाज में बेबाकी से डांस करती नजर आ रही हैं।

दीपिका का डांस देखकर यूसर्ज ने किए ये कमेंट

दीपिका का डांस देखकर यूसर्ज ने किए ये कमेंट

वायरल वीडियो पर यूसर्ज उन्‍हें ट्रोल कर रह हैं। सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'टाइट ड्रेस', तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'गट्स चाहिए ऐसा करने के लिए'। एक ने लिखा कोई तो रोक लो इन्‍हें।

दीपिका ने पहले ये वीडियो शेयर कर हो चुकी हैं ट्रोल

ये पहला मौका नहीं हैं जब दीपिका अपने वीडियो के कारण ट्रोल हो रही हैं। इससे पहले भी वो वीडियो शेयर कर सभी लोगों की अटेंशन पा चुकी है जब वो ऊप्स मूमेंट का शिकार होती है। इससे पहले संध्‍या ने पील शॉर्ट ड्रेस में अपना डांस वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी ड्रेस हवा के तेज झोंके के कारण उड़ जाती है, फिर वो जल्दी से अपने हाथों से उसको पकड़ लेती है। वीडियो को लेकर जहां एक तरफ फैंस दीपिका सिंह की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

दीया और बाती हम सीरियल से दीपका हुईं थीं पॉपुलर

दीया और बाती हम सीरियल से दीपका हुईं थीं पॉपुलर

2011 में टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाने के बाद दीपिका हर घर में खूब फेमश हुईं थी। आदर्श बहू के रोल में दीपिका की अदाकारी को खूब सराहा गया था। ये दीपिका का पहला सीरियल था। इसके बाद दीपिका सिंह ने वेब सीरीज 'द रियल सॉलमेट' में भी एक्टिंग की 2014 और 2019 में वो एकता कपूर के 'बॉक्स क्रिकेट लीग' में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आईं। 2019 में ही दीपिका ने कलर्स टीवी के सीरियल 'कवच...महाशिवरात्रि' में जुड़वां बहनों का किरदार निभाकर टीवी पर वापसी की। दीपिका ने अपने शो के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से 2014 में शादी कर ली थी और उनका अब एक बच्‍चा भी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+