दलजीत कौर ने दूसरे पति निखिल को किया अनफॉलो, फिर क्यों लगाया सिंदूर? शादी टूटने के बीच क्यों उठाया ऐसा कदम

Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पिछले साल 2023 में NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। इसके बाद एक्ट्रेस अपने बेटे को लेकर पति के साथ विदेश में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि शादी को एक साल भी नहीं हुआ और दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगी थी।

निखिल पटेल से शादी करने के बाद दलजीत कौर ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। लेकिन कुछ महीने बाद ही वह फिर से वापस मुंबई आ गई थीं। अब वह बीते कुछ महीनों से अपने पति से अलग रह रही हैं। जिसकी वजह से लगातार दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जो काफी वायरल हो रहा है।

Dalljiet Kaur

दरअसल, दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह सिंदूर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। हालांकि, उन्होंने मंगलसूत्र नहीं पहना हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस हाथ में एक किताब भी लिए दिखाई दे रही हैं और कैप्शन में लिखा है, "पढ़ाकू मोड ऑन"। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दलजीत अपनी इस शादी को दोबारा से मौका देना चाहती हैं। हालांकि वहीं कुछ फैंस का कहना है कि क्या एक्ट्रेस ने चोरी छुपे तीसरी शादी कर ली है। बता दें कि, दलजीत ने अपने पति निखिल नंदा का सरनेम भी हटा दिया है। इतना ही नहीं दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया। दलजीत कौर ने अब तक निखिल नंदा संग तलाक की खबरों को रिएक्ट नहीं किया है।

बता दें कि, निखिल नंदा से पहले दलजीत कौर की शादी टीवी एक्टर शालीन भनोट से साल 2009 में हुई थी। इस शादी से एक बेटा भी है। हालांकि एक्ट्रेस ने शालीन पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना और हेरेसमेंट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+