टीवी एक्ट्रेस के बेटे की 49वीं मंजिल से गिरकर मौत, मां ने कहा- 'ट्यूशन जाओ' और फिर जो हुआ

TV Actress Son Died: मुंबई के कांदिवली इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसने सभी लोगों को शॉक्ड कर दिया है। खबर है कि गुजराती और हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस के 14 साल के बेटे ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है।

ट्यूशन को लेकर हुआ था विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये बच्चा एक्ट्रेस की इकलौती संतान था और वह अपनी मां के साथ मुंबई के कांदिवली स्थित एक हाई-राइज बिल्डिंग की 51वीं मंजिल पर रहता था। कहा जा रहा है कि लड़के की मां ने उसे शाम 7 बजे ट्यूशन जाने के लिए कहा था, लेकिन वह तैयार नहीं था।

TV Actress Son Died

बिल्डिंग के 49वें फ्लोर से लगा दी छलांग

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बार-बार कहने के बाद वह लड़का घर से बाहर निकला, लेकिन फिर अचानक दो मंजिल नीचे 49वें फ्लोर पर गया और वहीं से छलांग लगा दी। जब तक उसकी मां को कुछ समझ आता, तब तक वॉचमैन ने दरवाजा खटखटाकर सूचना दी कि उनका बेटा बिल्डिंग से गिर गया है।

-वहीं बिल्डिंग के नीचे पहुंचने पर एक्ट्रेस ने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। कांदिवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी रवि अदाने ने बताया है कि अब तक की जांच में कोई आपराधिक साजिश सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है, इसलिए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मानसिक स्थिति को लेकर भी उठ रहे हैं सवाल

-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर क्यों ह लड़का ट्यूशन जाने से मना कर रहा था। क्या उसको ट्यूशन में कोई परेशानी हो रही थी। ऐसे में उसके स्कूल और ट्यूशन क्लास के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी मानसिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सके।

-पुलिस के अनुसार ये भी पता लगाया जाएगा कि वह लड़का किसी मानसिक दबाव या परेशानी से तो नहीं गुजर रहा था। आपको बता दें कि मृत लड़के की मां यानी उस एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले ही अपने पति से तलाक ले लिया था और तब से वह अपने बेटे के साथ अकेली रह रही थीं।

-फिलहाल बेटे की असमय मौत ने अब उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की मानसिक सेहत और पैरेंट्स के साथ उनके संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+