'ये हैं मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने की गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी से शादी, सोशल मीडिया पर आईं खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली, अक्टूबर 20। इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल से फेमस हुए एक्टर अभिषेक मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी से शादी कर ली है। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह के जरिए सुहानी चौधरी के साथ सात फेरे लिए। अभिषेक मलिक ने अपनी और सुहानी की शादी वाली और प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभिषेक और सुहानी की शादी की रस्में पिछले 2-3 दिन से चल रही थी।

शादी के दिन इस आउटफिट में नजर आया कपल
शादी वाले दिन ये कपल मैचिंग ड्रेस में नजर आया। अभिषेक ने लाइट क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी तो वहीं सुहानी ने फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ मैचिंग का लहंगा पहना था। इससे पहले सगाई समारोह में भी ये कपल शानदार आउटफीट में नजर आया था। सगाई वाले दिन अभिषेक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था तो वहीं सुहानी ने पिंक कलर का गाउन पहना था। अभिषेक ने सगाई वाले दिन पूरे फिल्मी स्टाइल में घुटनों के बल बैठकर सुहानी को रिंग पहनाई थी। बता दें कि इस कपल की सगाई इसी साल 26 जनवरी वाले दिन हुई थी।

कौन हैं सुहानी चौधरी?
अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर शादी समारोह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "मिस्टर एंड मिसेज मलिक" इसी फोटो को सुहानी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। आपको बता दें कि सुहानी चौधरी एक लाइफस्टाइल और फैशन ब्लॉगर हैं। इसके अलावा सुहानी एक बुटीक की ऑनर भी हैं। वहीं अभिषेक मलिक स्टार प्लस के सीरियल'ये है मोहबब्तें' से फेम मिला। इसके बाद उन्हें आखिरी बार 'पिंजरा खूबसूरती का' सीरियल में देखा गया था।

लॉकडाउन में होम टाउन दिल्ली आ गया था ये कपल
अभिषेक और सुहानी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लॉकडाउन के दौरान दोनों अपने होमटाउन दिल्ली वापस आ गए थे, जिसके बाद इसी साल उन्होंने सगाई करके अपने फैंस को सरप्राइज दिया था।












Click it and Unblock the Notifications