Tunisha Sharma मौत : मां का सवाल- शीजान दूर वाले अस्पताल क्यों गया, मौत से तीन दिन पहले का वॉइस मैसेज सुनाया

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के बाद इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की स्याह हकीकत पर एक बार फिर से चर्चा हो रही है। मौत के बाद पुलिस ने आरोपी शीजान खान को गिरफ्तार किया है। तुनिशा की मां ने शीजान खान पर आरोप लगाए हैं।

tunisha sharma

Tunisha Sharma की महज 20 साल की उम्र में हुई मौत के बाद शीजान खान और तुनिशा के रिश्तों पर कई बयान दिए जा चुके हैं। तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने शीजान की नीयत और उनकी एप्रोच पर सवाल खड़े करते हुए कहा, तुनिशा की मौत हत्या या सुसाइड दोनों हो सकती है, लेकिन सवाल ये है कि शीजान उसे दूर वाले अस्पताल क्यों ले गया ? उन्होंने कहा कि घटनास्थल से पांच मिनट की ट्रैवल पर अस्पताल मौजूद थे, लेकिन दूर वाले अस्पताल में जाने का फैसला क्यों लिया ? तुनिशा सांस ले रही थी, ऐसे में उसे बचाया जा सकता था।

दोनों के बीच अच्छे संबंध थे

तुनिशा की मां ने समाचार एजेंसी ANI के साथ बात करते हुए मोबाइल कॉल की वॉयस रिकॉर्डिंग भी सुनाई। 21 दिसंबर की रिकॉर्डिंग सुनाते हुए तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने कहा कि तुनिशा के साथ उनका रिश्ता काफी अच्छा था। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अच्छे संबंध थे।

tunisha sharma

Recommended Video

    Bengali Actress Aindrila Sharma का निधन, 24 साल की उम्र में हारी जिंदगी की जंग | वनइंडिया हिंदी*News

    परिवारों के बीच "खिंचीं तलवारें"

    शीजान की मां के बारे में वनिता शर्मा ने कहा कि वे उन्हें तुनिशा के साथ कैसा रिश्ता था, ये बात नहीं बता सकतीं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी बात को एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि दोनों परिवारों के बीच 20 साल कि एक्ट्रेस तुनिशा की मौत के बाद आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं। शीजान के परिवार की तरफ से तुनिशा की मां पर गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं। दूसरी और एक्ट्रेस की मां ने एक्स बॉयफ्रेंड और कोस्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

    तुनिषा ने मौत से तीन दिन पहले क्या कहा ?

    21 दिसंबर को अपनी मां के पास भेजी गई वॉइस रिकॉर्डिंग में तुनिशा को कहते सुना जा सकता है, 'आपको मैं बता नहीं सकती कि मैं आपसे कितनी ज्यादा मोहब्बत करती हूं मम्मा। मम्मा आई लव यू। आप जो मेरे लिए कर देते हो न कभी कभी, मम्मा में बहुत प्यार करती हूं आपसे। थैंक्यू मेरी जान, मैं जल्दी जल्दी घर आऊंगी और फिर आपके साथ सोऊंगी।'

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+