तुनिषा शर्मा केस में मेड ने किया बड़ा खुलासा, कहा- शीजान के घर जाती थीं एक्ट्रेस की मां वनीता

Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में हर रोज कोई न कोई नया राज खुल रहा है। इस बार पुलिस ने आरोपी शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस के घर पर काम करने वाली मेड से पूछताछ की है।

tunisha sharma

Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत से अभी तक सब हैरान हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि 20 वर्षीय दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के मौत के मामले में हर रोज कुछ न कुछ नया खुलासा हो रहा है। इस बार दिवंगत एक्‍ट्रेस की हाउस मेड और मां वनीता शर्मा के दावों ने इस मामले में नया ट्विस्‍ट ला दिया है। एक तरफ जहां पुलिस ने शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड से पूछताछ की है, वहीं तुनिषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान ड्रग्‍स का सेवन करते थे। इसके अलावा पुलिस के पूछताछ करने पर तुनिषा शर्मा के घर पर काम करने वाली नौकरानी ने एक नया दावा किया है। हाउस मेड ने पुलिस को बताया है कि तुनिषा और शीजान के बीच का रिलेशनशिप बहुत ही अचाछा था। दोनों की शादी की तैयारियां तक हो रही थीं।

तुनिषा की मेड ने किया बड़ा खुलासा

तुनिषा की मेड ने किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में हर रोज कोई न कोई नया राज खुल रहा है। इस बार पुलिस ने आरोपी शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड और दिवंगत एक्ट्रेस के घर पर काम करने वाली मेड से पूछताछ की है। पुलिस की पूछताछ में मेड ने बताया है कि तुनिशा और शीजान के बीच एक मजबूत रिलेशनशिप था। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। दोनों की शादी की तैयारियां तक हो रही थीं। मेड ने आगे बताया है कि तुनिषा और शीजान का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। दोनों एक-दूसरे के घर 4-6 दिन रुकते भी थे।

मेड ने बताया- मां वनीता भी शीजान के घर जाती थीं

मेड ने बताया- मां वनीता भी शीजान के घर जाती थीं

मेड ने पुलिस को बताया है कि ब्रेकअप के बाद से तुनिषा बहुत दुखी थीं। वह रोती रहती थीं। वहीं तुनिषा की मां वनीता भी शीजान खान के घर आती-जाती थीं। वहीं तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस अब तक 21 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। आगामी 30 दिसंबर को तुनिषा शर्मा की मां वनीता, मामा पवन शर्मा और पर्सनल ड्राइवर का बयान भी दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस पालघर स्‍थित टीवी शो 'अली बाबा: दास्‍तान-ए-काबुल' के सेट पर जाकर तुनिषा की खुदकुशी के सीन को रीक्रिएट भी करने वाली है।

शीजान खान पर लगा ड्रग्स का आरोप

शीजान खान पर लगा ड्रग्स का आरोप

शीजान खान पर लगाया वहीं तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने भी इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने बेटी के एक्‍स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर ड्रग्‍स लेने का आरोप लगाया है। वनीता शर्मा ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है कि शीजान खान ड्रग्‍स का सेवन करते थे। हालांकि, उन्‍हें यह जानकारी नहीं है कि वह कब से ड्रग्‍स ले रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं तुनिषा के मामा पवन शर्मा की तरह मां ने भी यह कहा है कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा की लाइफस्‍टाइल बदल गई थी। वह हिजाब पहनने लगी थीं और शीजान उन्‍हें ऊर्दू भी सिखा रहे थे। बेटी की मौत के बाद शीजान ने उनकी कोई मदद नहीं की। न ही उन लोगों से कोई बात की।

शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड से पुलिस ने की पूछताछ

शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड से पुलिस ने की पूछताछ

तुनिषा की मां वनीता शर्मा पहले ही शीजान पर कई लड़कियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगा चुकी हैं। आपको बता दें कि शीजान के वॉट्सऐप चैट्स से ही पुलिस को उसकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की है। हालांकि ये सीक्रेट गर्लफ्रेंड कौन है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार तुनिषा ने जब शीजान के मेकअप रूम में पंखे से लटककर जान दी थी, उससे करीब दो घंटे पहले शीजान ने अपनी इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड से बात की थी।

खुदकुशी के सीन को रीक्रिएट करेगी पुलिस

खुदकुशी के सीन को रीक्रिएट करेगी पुलिस

पुलिस अब तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के सीन को मौका-ए-वारदात पर रीक्रिएट करने वाली है। महाराष्‍ट्र के पालघर में शो के सेट पर जिस कमरे में तुनिषा पंखे से लटकी थी, वहां घटना का रीक्र‍िएशन किया जा सकता है। यह रीक्रिएशन शीजान खान और शो के फ्लोर मैनेजर की मौजूदगी में होगा। दरअसल यही वो दो लोग हैं, जिन्‍होंने कमरे का दरवाजा टूटने के बाद सबसे पहले तुनिषा शर्मा को देखा था।

शीजान ने डिलीट किए व्हॉट्सऐप चैट्स

शीजान ने डिलीट किए व्हॉट्सऐप चैट्स

शीजान खान पर तुनिषा शर्मा की मां ने आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। इसके चलते ही शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्‍हें कल यानी आगामी 30 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की पुलिस कस्टडी में रखने का निर्देश दिया था। आपको बता दें कि पुलिस ने मामले में तीन फोन जब्‍त किए हैं। इनमें से तुनिषा का मोबाइल फोन अभी तक अनलॉक नहीं हो पाया है। पुलिस ने फोन पर मिले शीजान के व्हॉट्सऐप चैट्स से 300 पन्‍नों की फाइल तैयार की है। यह चैट तुनिषा और शीजान के बीच हैं।

पुलिस रिकवर करने की कर रही है कोशिश

पुलिस रिकवर करने की कर रही है कोशिश

कुछ मैसेजेस शीजान और तुनिषा की मां के बीच भी हुए हैं। शीजान ने कुछ व्हॉट्सऐप मैसेजेस अपने सीक्रेट गर्लफ्रेंड को भी किए थे। पुलिस का दावा है कि शीजान ने कई चैट्स डिलीट किए हैं। ये डिल‍ीट किए गए चैट शीजान और उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बीच ही हुए थे। पुलिस इसे दोबारा रिकवर करने की कोश‍िश कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+