तुनिषा शर्मा के वकील का दावा- एक्ट्रेस को गलत दवाएं दे रहा था शीजान का परिवार, आखिरी 45 मिनट में क्या हुआ था?

Tunisha Sharma Case: दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के वकील तरुण शर्मा ने दावा किया है कि आरोपी शीजान खान का परिवार तुनिषा को गलत दवाएं दे रहा था और उसे जानबूझकर डिप्रेशन का मरीज बताया जा रहा है।

tunisha sharma

Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड मामले में हर रोज कोई न कोई नई बात सामने आ रही है। इस केस में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस के आरोपी शीजान और उनके परिवार को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में शीजान और तुनिषा के परिवारों के बीच झगड़ा बढ़ता जा रहा है। एक तरफ पुलिस तुनिषा की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है, वहीं दूसरी ओर दिवंगत एक्ट्रेस और आरोपी शीजान खान के परिवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आपको बता दें कि गत 24 दिसंबर 2022 को 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शूटिंग सेट पर अपने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था। फिलहाल इस मामले में शीजान खान जेल में हैं और उनका परिवार उनकी जमानत करवाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। हाल ही में कोर्ट में सुनवाई के दौरान तुनिषा शर्मा के वकील ने न सिर्फ शीजान खान की जमानत का विरोध किया, बल्कि एक चौंकाने वाला बड़ा खुालसा भी किया।

शीजान का परिवार तुनिषा को दे रहा था गलत दवाएं

शीजान का परिवार तुनिषा को दे रहा था गलत दवाएं

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के वकील तरुण शर्मा ने दावा किया है कि आरोपी शीजान खान का परिवार तुनिषा को गलत दवाएं दे रहा था। शीजान का परिवार तुनिषा को उसकी फैमिली से दूर करने की कोशिश भी कर रहा था। वकील तरुण शर्मा के मुताबिक, शीजान खान के वकील तुनिषा को डिप्रेशन का मरीज बताकर इस केस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

जयपुर के डॉक्टर से ली गई थीं ये दवाएं

जयपुर के डॉक्टर से ली गई थीं ये दवाएं

तुनिषा के वकील तरुण शर्मा ने बताया- तुनिषा शर्मा को जयपुर के किसी खास डॉक्टर के यहां से दवाएं दी जा रही थीं। वकील ने दावा किया कि उन्हें 21 सुराग मिले हैं, जो इस ओर इशारा करते हैं कि शीजान ने तुनिषा का न सिर्फ इस्तेमाल किया बल्कि उसे सुसाइड के लिए उकसाया भी। तुनिषा के वकील ने कहा- शीजान की जमानत के लिए उनके वकील ने जो 20 मुद्दे रखे हैं, उनमें से 18 तो बिल्कुल बेबुनियाद हैं, जिनका कोई मतलब ही नहीं बनता। इसलिए शीजान को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

शीजान को अली के बारे में कैसे पता चला?

शीजान को अली के बारे में कैसे पता चला?

शीजान की जमानत का विरोध करते हुए तुनिषा के वकील ने कोर्ट में कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। उनके मुताबिक, शीजान के वकील को यह कैसे पता चला कि तुनिषा किसी अली नाम के शख्स से बात कर रही थीं। इसके अलावा शीजान ने अपने फोन से काफी सारे चैट्स भी डिलीट किए, जिन्हें वापस रिकवर किया जाना जरूरी है। तुनिषा शर्मा के वकील ने आगे कहा- शूटिंग सेट पर तुनिषा और शीजान के मेकअप रूम अलग-अलग थे। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि वह शीजान के मेकअप रूम में क्या कर रही थीं। शीजान खान भी इस बारे में कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पा रहे हैं।

आखिर के 45 मिनट में तुनिषा के साथ क्या हुआ था

आखिर के 45 मिनट में तुनिषा के साथ क्या हुआ था

तुनिषा के वकील ने इस मामले में कहा- अब मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाना बाकी है। वहीं शीजान ये नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर के 45 मिनट में उसके और तुनिषा शर्मा के बीच क्या हुआ था? तुनिषा के वकील ने आगे कहा- अगर शीजान खान को जमानत दे दी गई तो इससे जांच पर असर पड़ सकता है क्योंकि पुलिस अभी सुसाइड मामले की बारीकी से जांच कर रही है। तुनिषा के वकील ने ये भी दावा किया कि जिस दिन तुनिषा ने सुसाइड किया था, उस दिन शीजान ने पुलिस को ठीक तरह से बयान नहीं दिया था।

लगातार बयान बदल रहे हैं शीजान

लगातार बयान बदल रहे हैं शीजान

तुनिषा शर्मा के वकीन ले कहा- शीजान लगातार अपना बयान बदल रहे थे। वह कई बातों को बताने में आनाकानी भी कर रहे थे। वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। वकील के मुताबिक, पुलिस के पास इसका सबूत भी है। सिर्फ इतना ही नहीं, सुसाइड वाले दिन तुनिषा ने खाना नहीं खाया था, जबकि शीजान अपना खाना खा चुके थे। तुनिषा परेशान थीं जबकि शीजान बिल्कुल खुश थे।

तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए ये आरोप

तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए ये आरोप

जानकारी के अनुसार टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा और शीजान खान सीरियल 'अली बाबा:दास्तान-ए-काबुल' में साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान वह एक-दूसरे के करीब आ गए थे। बताया जा रहा है कि तुनिषा अपने बॉयफ्रेंड शीजान की 'सीक्रेट गर्लफ्रेंड' को लेकर काफी परेशान चल रही थीं। उन्होंने शीजान और उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के चैट्स पढ़ लिए थे। तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शीजान पर आरोप लगाया था कि उसी ने उनकी बेटी को सुसाइड के लिए उकसाया था। वह उनकी बेटी को ड्रग्स भी देता था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+