'तुम्बाड' फेम सोहम शाह ने अनाउंस की फिल्म 'क्रेजी', बोले- 'यह अतरंगी और पूरी तरह अलग है'

एक्टर और फिल्ममेकर सोहम शाह अपने फिल्मोंग्राफी के लिए जाने जाते हैं। वो जितने महीन एक्टर हैं, उतने ही महीने फिल्ममेकर हैं। इसका उदाहरण तुम्बाड है। उनकी तुम्बाड सफल फिल्म के साथ, एक कल्ट क्लासिक भी बन गई है। यह फिल्म भारत में 50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे बड़ी री-रिलीज़ बनकर सामने आई है। ऐसे में सोहम अब अपने नए प्रोजेक्ट 'क्रेज़ी' से दर्शकों को सरप्राइस करने के लिए तैयार हैं।

प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सोहम शाह कहते हैं, "यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और मार्च 2025 में रिलीज़ होगा। यह एक 'अतरंगी' फ़िल्म है और तुम्बाड से बिल्कुल अलग है। (हंसते हुए) मैंने इसमें धोती की जगह कोट पहना है।" हालांकि, उन्होंने इस प्रोजेक्ट के जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी नहीं शेयर की है।

Tumbbad fame Sohum Shah announces film Crazy to be released in March next year

री-रिलीज में मिली तुम्बाड को सफलता
सोहम के प्रोड्यूसर के रूप में काम उनकी ये कमिटमेंट दिखाती है कि वो "नई मेनस्ट्रीम सिनेमा" बनाने में विश्वास रखते हैं, जो हर प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव, अनोखी कहानी, और नया नज़रिया देता है। सोहम शाह फिल्म्स सितंबर 2024 में तुम्बाड के दोबारा रिलीज के साथ एक बड़ी सफलता हासिल कर चुका है। इस फिल्म ने 2018 के ओरिजनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तीन गुना ज्यादा कमाई की है। अब इस सफलता के बाद, सोहम 'क्रेज़ी' के साथ दर्शकों को एक और रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

तुम्बाड 2 पर चल रहा काम
इसके अलावा उन्होंने तुम्बाड 2 की भी घोषणा की है। जिसके बाद फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं। फिलहाल सोहम 7 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली क्रेज़ी पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा तुम्बाड 2 पर काम चल रहा है। अब देखना ये है कि सोहम अब अपनी इन दोनों फिल्मों से क्या कमाल करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+