शाहरुख खान के 'मन्नत' का पूरा सच, गुलशन देवैया ने खोला बंगले का राज, बोले- घर में राधा-कृष्ण की मूर्ति
Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है। इसी बीच किंग खान का आलीशान घर 'मन्नत' भी लाइमलाइट में छाया हुआ है। दरअसल शाहरुख खान के घर के अंदर जा चुके एक्टर गुलशन देवैया ने 'मन्नत' को लेकर कुछ ऐसा बताया है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।
गुलशन देवैया ने बताया 'मन्नत' का सच
आपको बता दें कि शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' को लेकर फैंस के बीच बहुत ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। किंग खान का ये बंगला मुंबई के ब्रांद्रा इलाके में समंदर किनारे बना हुआ है। ये बंगला लोगों के लिए किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है। किंग खान के घर पर गए एक्टर गुलशन देवैया ने हाल ही में बताया है कि 'मन्नत' के अंदर राधा-कृष्ण की बड़ी-सी संगमरमर की मूर्ति स्थापित है। गुलशन ने ये भी बताया कि 'मन्नत' का मेन गेट सिर्फ दिखावे के लिए है, असली एंट्री-एक्जिट तो कहीं ओर से होती है।

शाहरुख खान का आलीशान बंगला 'मन्नत'
देशभर में मौजूद शाहरुख खान के फैंस जब भी मुंबई आते हैं तो किंग खान के घर 'मन्नत' के मेन गेट के बाहर खड़े होकर सेल्फी जरूर खिंचवाते हैं। हर किसी की चाहत होती है कि वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घर को अंदर से देख पाते। इसी बीच गुलशन देवैया ने बताया कि वह एक बार किंग खान के घर पर गए थे। वहां पर उन्होंने बड़ी ही मुश्किल से तीन घंटे बिताए थे क्योंकि उस समय वह बहुत असहज महसूस कर रहे थे।
मन्नत में राधा-कृष्ण की मूर्ति
गुलशन देवैया ने 'मन्नत' के अंदर क सच्चाई बताते हुए कहा- शाहरुख खान के आलीशान घर 'मन्नत' के अंदर बहुत सी अनोखी चीजें हैं। घर के अंदर राधा कृष्ण की संगमरमर की एक बड़ी सी मूर्ति है। वो मूर्ति काफी खूबसूरत थी। इसके अलावा घर के अंदर बड़ी सा डाइनिंग टेबल और फ्लोर पर ढेर सारी रोशनी भी है।
मन्नत एनेक्सचर में रहता है शाहरुख खान का परिवार
गुलशन ने आगे कहा- मैंने शाहरुख खान का पूरा घर नहीं देखा है क्योंकि मैं उस जगह पर ही बैठा था जहां मेहमानों को जाने की अनुमति थी। मेहमानों के बैठने का एरिया काफी बड़ा है। ये एक कॉर्नर से शुरू होता है और 'मन्नत' की पुरानी बिल्डिंग से जुड़ता है। गुलशन ने बताया कि असल में शाहरुख खान और उनका परिवार रेजिडेंशियल एरिया मन्नत एनेक्सचर में रहता है जो कि मेन बिल्डिंग के पीछे का एरिया है। पीछे भी एक बिल्डिंग बनी है जिसमें किंग खान का पूरा परिवार रहता है। सामने वाली बिल्डिंग में सिर्फ ऑफिशियल काम होता है।
'सिर्फ दिखावे के लिए है मन्नत का मेन गेट'
गुलशन देवैया ने कहा कि पुरानी इमारत को हेरिटेज प्रॉपर्टीज के नियमों के कारण संरक्षित रखा गया है। उन्होंने ये भी कहा कि 'मन्नत' का फेमस मेन गेट, जहां खड़े होकर फैंस सेल्फी क्लिक करते हैं, वो सिर्फ दिखावे के लिए बना है। उस गेट से अंदर जाने पर बिल्डिंग में एंट्री नहीं होती है। एक्चुअल एंट्रेस पिछले गेट से है जहां से सेलेब्स से लेकर किंग खान और उनका परिवार आना-जाना करता है।












Click it and Unblock the Notifications