Triptii Dimri Caste: 'संतूर गर्ल से नेशनल क्रश तक', क्या है तृप्ति की जाति? किसने उड़ाया था शक्ल का मजाक?
Triptii Dimri Caste: आज सुबह से सोशल मीडिया पर एक नाम ट्रेंड कर रहा है और वो है तृप्ति डिमरी, वजह है उनकी 'वैलेंटाइन डे' से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'ओ'रोमियो', जिसमें वो सुपरस्टार शाहिद कपूर के साथ नजर आ रही हैं। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज है, फिल्म को अभी तक शानदार ओपनिंग मिली है तो वहीं 'एनिमल' के बाद नेशनल क्रश बनी तृप्ति को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज है।
आपको बता दें कि दिल्ली में पलीबढ़ीं तृप्ति मूलरूप से उत्तराखंड से हैं और इसी वजह से उनकी सरनेम हमेशा चर्चा का विषय रहता है। मालूम हो कि 23 फरवरी 1995 को जन्मी तृप्ति के पिता का नाम दिनेश डिमरी है, जो कि चमोली के रहने वाले हैं।

डिमरी गढ़वाल क्षेत्र में निवास करने वाला एक प्रतिष्ठित ब्राह्मण समुदाय है, जो मुख्य रूप से भगवान बद्रीनाथ की पूजा करते हैं। ये सरौला ब्राह्मणों का हिस्सा हैं, इनका मूल स्थान चमोली जिले का डिम्मर गांव है इसलिए ये लोग 'डिमरी' सरनेम लगाते हैं।
Triptii Dimri Caste: क्या है तृप्ति डिमरी की जाति?
अपने काम के सिलसिले में तृप्ति के पापा दिल्ली में आकर बस गए, उन्हें एक्टिंग का काफी शौक था, वो रामलीलाओं में एक्टिंग किया करते थे लेकिन उनका शौक उन्हें बड़ा कलाकार नहीं बना पाया लेकिन जब उन्होंने अपनी बेटी के अंदर भी एक्टिंग की गुण देखे तो उन्होंने उसे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की मदद की, हालांकि बिना किसी 'गॉड फादर' के तृप्ति के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।

Triptii Dimri: रिश्तेदारों ने मारे ताने, उड़ाया शक्ल का मजाक
दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में तृप्ति ने बताया था कि 'जब उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सोची तो रिश्तेदारों ने उन्हें ताना मारा कि एक्ट्रेस बनने के बाद कोई शादी नहीं करेगा तो वहीं पापा से वो कहा करते थे कि वे गलत मुझे बढ़ावा दे रहे हैं, यहां तक कि लोगों ने मेरी शक्ल का भी मजाक उड़ाया था।'
Triptii Dimri: संतूर के एड से शुरू हुआ करियर
लेकिन किस्मत और काम के प्रति जूनून ने तृप्ति ने उन्हें रूपहले पर्दे का चमकता सितारा बना दिया। आपको बता दें कि दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के दौरान तृप्ति को मॉडलिंग का ऑफर मिला था और वो ऑफर था 'संतूर का एड', जिसके लिए उन्हें मुंबई आना हुआ और यहीं से बतौर म़ॉडल उनके करियर की शुरुआत हुई।

'एनिमल' ने Triptii Dimri को बनाया नेशनल क्रश
उन्हें ने श्रेयस तलपड़े के निर्देशन में बनी कॉमेडी 'पोस्टर बॉयज' में बतौर हिरोईन पहला ब्रेक मिला लेकिन सक्सेस के लिए इन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी , इसके बाद इन्होंने रोमांटिक ड्रामा 'लैला मजनू' (2018) और 'बुलबुल' जैसे प्ले किए, जिसमें उन्हें नोटिस तो किया गया लेकिन सफलता अभी भी कोसों दूर थी और फिर आई वो फिल्म जिसने तृप्ति का रातों-रात 'नेशनल क्रश' बना दिया और वो फिल्म थी 'एनिमल' (2023)।
Triptii Dimri के बोल्ड सींस देखकर फैंस के छूटे पसीने
एक्टर रणबीर कपूर के साथ तृप्ति ने ऐसे बोल्ड सींस दिए जिसे देखने के बाद हर कोई उनका मुरीद हो गया और चारों ओर तृप्ति का ही नाम छा गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया, आज वो बड़े बैनर और बड़े सितारों के साथ काम कर रहीं हैं।

अब उनकी 'ओ रोमियो' क्या कमाल करती है, ये तो आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि तृप्ति का 'संतूर गर्ल से नेशनल क्रश तक' सफर काफी रोचक और संघर्षपूर्ण रहा है।












Click it and Unblock the Notifications