Tripti Dimri Fees: रणबीर कपूर संग इंटीमेट सीन के लिए तृप्ति डिमरी को मिली कितनी फीस? जानकर फैंस को लगेगा झटका
Tripti Dimri Animal Fees: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना से ज्यादा तृप्ति डिमरी खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। इस फिल्म में उनका भले ही छोटा रोल रहा हो लेकिन इसके बावजूद फैंस ने एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाया। फिल्म एनिमल से तृप्ति डिमरी को बॉलीवुड में अलग पहचान मिली। ऐसे में आइए जानते हैं कि एनिमल में जोया का किरदार निभाने के लिए तृप्ति ने कितनी फीस वसूली थी।
फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी ने जोया की भूमिका निभाई है। उन्होंने इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ कई इंटीमेट सीन्स किए हैं। दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री ने तृप्ति डिमरी को रातों-रात फैंस का नेशनल क्रश बना दिया। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उन्हें भाभी 2 के नाम से बुलाया जा रहा है। एक्ट्रेस ने एनिमल के लिए कितनी फीस ली थी इसका खुलासा भी हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति डिमरी ने फिल्म एनिमल के लिए 40 लाख रुपये फीस चार्ज की थी। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। जबकि रणबीर कपूर ने 70 करोड़ रुपये फीस चार्ज की। जबकि विलेन के रोल में नजर आए बॉबी देओल ने 5 करोड़ फीस मिली है। वहीं लीड रोल में नजर आईँ रश्मिका मंदाना केवल 4 करोड़ चार्ज किए हैं। इन सबसे अगर तुलना करें तो तृप्ति डिमरी की सबसे कम फीस है।
बता दें कि, फिल्म एनिमल के बाद तृप्ति डिमरी गूगल सर्च पर सबसे टॉप पर हैं। इस लिस्ट में उन्होंने स्टारकिड्स सुहाना खान और खुशी कपूर को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं फिल्म की सक्सेस के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लगातार फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम पर तृप्ति के 3.7 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए हैं।
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और शक्ति कपूर लीड रोल में नजर आए। फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और हर रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही फिल्म एनिमल 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications