पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोगों के इमोशन्स के साथ किया ये काम

एक्टर पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

मुंबई, 3 जूनः बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आती है। अब एक्टर पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ पता चलता है कि ये मूवी डार्क ह्यूमर से भरपूर और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। आपको बता दें कि यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' का ट्रेलर देखने में बहुत ही मजेदार लग रहा है। ये फिल्म कॉमेडी, इमोशन्स के साथ साथ एक आम आदमी की बहादुरी से लोगों को इम्प्रेस करेगी। 2 मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर में फिल्म के सभी किरदारों का बखूबी परिचय कराया गया है।

sherdil

गांव को बाघ से बचाने का जिम्मा
ट्रेलर की शुरुआत में पंकज त्रिपाठी को दिखाया जाता है जो गांव वाले गंगाराम की भूमिका में है। ट्रेलर में एक ऐसे गांव की कहानी दिखाई गई है, जो जंगल के किनारे पर बसा हुआ है। इस गांव के लोगों को हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उस गांव में बाघ का आतंक सबसे ज्यादा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अपने परिवार और गांव को बचाने के लिए गंगाराम कुख्यात बाघ प्रथा को अपनाता है। वह गांव वालों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन को त्यागने के लिए तैयार हो जाता है ताकि उनके गांव और परिवारों को सरकारी योजना के पैसे से लाभ मिल सके। इस ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी की शानदार एक्टिंग पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कॉमेडी से भरपूर है फिल्म
पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी ने ट्रेलर को और ज्यादा मजेदार बना दिया है। आपको बता दें कि 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने बनाया है। टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा फिल्म में नीरज काबी और सायनी गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+