जबरदस्त एक्शन और इमोशन से भरा है 'दिल मद्रासी' का ट्रेलर, ए.आर. मुरुगदॉस को शिवकार्तिकेयन से उम्मीद
ए.आर. मुरुगदॉस की सिकंदर के बाद अब अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसका नाम 'दिल मद्रासी' है ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन पहली बार ए.आर. मुरुगदॉस के साथ काम कर रहे हैं। 'अमरन' जैसी फिल्मों से अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके शिवकार्तिकेयन इस फिल्म को लेकर खूब एक्साइटेड हैं।
रिलीज हुए ट्रेलर में एक्शन, भावनाओं और प्रभावशाली बैकग्राउंड म्यूजिक का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। शिवकार्तिकेयन को जबरदस्त एक्शन दृश्यों में देखा जा सकता है। अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक ने ट्रेलर में और जी जान डाल दी है।

फिल्म मेंकर ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, "तैयार हो जाइए इमोशनल राइड और एक्शन एक्सप्लोजन के लिए, शानदार दिल मद्रासी का ट्रेलर अब आउट हो चुका है। फिल्म वर्ल्डवाइड 5 सितंबर को रिलीज होगी।"
फिल्म के शीर्षक की पहली झलक ने ही दर्शकों में बड़ी उत्सुकता जगा दी थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि इसमें एक भव्य सिनेमाई अनुभव मिलेगा। शिवकार्तिकेयन इस बार एक इंटेंस एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सुदीप एलामोन ने संभाली है, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत का जिम्मा लिया है। अनिरुद्ध, जिन्होंने 'वाय दिस कोलावेरी दी' से अपना डेब्यू किया था, 'बीस्ट', 'विक्रम', 'जेलर', 'जवान', 'लियो' और 'इंडियन 2' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए संगीत दे चुके हैं।
ए.आर. मुरुगदॉस, जिन्हें विशेष रूप से सामाजिक मुद्दों पर आधारित अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में 'गजनी', 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'कत्थी' शामिल हैं। अनिरुद्ध रविचंदर एक जाने-माने संगीतकार और प्लेबैक सिंगर हैं, जो मुख्य रूप से तमिल फिल्मों के लिए काम करते हैं, लेकिन तेलुगु और हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय हैं।
'दिल मद्रासी', जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है और श्री लक्ष्मी मूवीज द्वारा निर्मित है, में एक प्रभावशाली स्टार-कास्ट और दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। फिल्म में रुक्मिणी वासंथ के साथ विद्युत जम्वाल, बिजू मेनन, शबीर और विक्रांत जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। फिल्म का संपादन श्रीकर प्रसाद ने किया है, जबकि केविन और धिलिप मास्टर्स ने एक्शन क्रिएशन का काम संभाला है। 'दिल मद्रासी' 5 सितंबर, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications