Holi 2023: इन 5 बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है होली का त्योहार, तुरंत करें प्लेलिस्ट में शामिल
होली एक ऐसा त्योहार है जो कि बिना रंग के पूरा नहीं हो सकता। ऐसे में बॉलीवुड के गाने इस रंग के त्योहार की रौनक को दोगुना कर देते हैं।
Famous Holi Songs 2023: रंगो का त्योहार होली का हर साल लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभर में लोग अलग-अलग तरह से त्योहार की तैयारी कर रहे हैं। ये एक ऐसा त्योहार है जिसका हर साल लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी में इसको लेकर एक अलग एक्साइटमेंट होता है। यूं तो रंगों के बिना होली का त्योहार अधुरा है। लेकिन इसमें तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड के गाने रौनक को और भी दोगुना कर देते हैं। ऐसे में हम आपको वो गाने बताने जा रहे हैं जो आप अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर सकते हैं।
रंग बरसे हो
8 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐेसे में भला अमिताभ बच्चन पर फिल्माया 'रंग बरसे हो' गाने को कैसे भूल सकता है। फिल्म 'सिलसिला' के 'रंग बरसे हो' गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा की गजब की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस गाने को चाहे तो आप अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर सकते हैं।
होली खेले रघुवीरा
अब दूसरे नंबर पर आप अमिताभ बच्चन की फिल्म भागबान के गाने 'होली खेले रघुवीरा' को भी चुन सकते हैं। जिसमें बिग बी और हेमा मालिनी की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। आज भी यह गाना होली के त्योहार पर लोग लगाना पसंद करते हैं। इस गाने को सुनकर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।
होली आई, होली देखो होली आई रे
अब तीसरे नंबर पर है अनिल कपूर की फिल्म 'मशाल' का 'होली आई, होली देखो होली आई रे'। जिसमें एक्टर सबको होली रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना कमाल का है जिसे आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
बलम पिचकारी
चौथे नंबर है फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का 'बलम पिचकारी' गाना। जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की शानदार कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता था। वैसे तो ये गाना आज की जेनरेशन का है लेकिन होली में इसे हर पीढ़ी सुनना पसंद करती है। इस गाने की बीट पर आप भी धमाल मचा सकते हैं।
डू मी ए फेवर
पांचवे नंबर पर है फिल्म 'वक्त-रेस अगेंस्ट टाइम' का 'डू मी ए फेवर' गाना। जिसे सुनकर लोग थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते। इस गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की कमाल की कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता। होली पर बने इन सभी गीतों को सुनकर सुनकर आप भी खुलकर डांस करने को मजबूर हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications