TMKOC: 'बबीता जी' नहीं बल्कि ये है 'टप्पू' का असली प्यार! अफवाहों पर विराम लगाते हुए खोला बड़ा राज

Raj Anadkat post: बीते दिनों राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की सगाई की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। खबरें थीं कि तारक मेहता शो की बबीता जी ने गुपचुप तरीके से टप्पू संग सगाई कर ली है और ये समारोह परिवार जनों की मौजूदगी में हुआ। हालांकि, बाद में दोनों ने ही इन सभी खबरों को फर्जी बता दिया। अब राज ने एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि उनका प्यार कौन है।

तारक मेहता शो के इन दो किरदारों के लव अफेयर की खबरें चर्चा में आईं तो शो के कुछ लोगों ने भी कहा कि दोनों के बगीच काफी समय से लव एंगल चल रहा है। ऐसे में अगर उनकी सगाई की खबरे हैं भी तो इसमें कोई शॉकिंग बात नहीं है। हालांकि, अब टप्पू का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है।

Raj

'टप्पू' बबीता जी नहीं बल्कि...
अफवाहों पर विराम लगाते हुए पहले राज ने साफ कहा था कि इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। उनकी पीआर टीम ने इस बारे में साफ बताया था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अब इंस्टाग्राम पर टप्पू ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनका प्यार क्रिकेट है।

क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ये कितना शानदार मैच था, चेन्नई सिंगम्स, आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन ने इसे हासिल किया। अपने शानदार वाइब्स के साथ हर पल का आनंद लिया ibis india...

बताते चलें कि बीते दिनों शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट को लेकर खबरें थीं कि उन्होंने शो की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता से सगाई कर ली है। देखते ही देखते खबरें आग की तरह फैल गईं। बबीता जी को अपने से 9 साल छोटे टप्पू संग सगाई करने को लेकर लोग ट्रोल भी करने लगे।

हालांकि, बेहद जल्द दोनों एक्टर्स की पीआर टीम ने इसे लेकर रिएक्शन दिया और बताया कि ये खबरें पूरी तरह से निराधार और फर्जी हैं। इसके बाद मुनमुन दत्ता ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और बताया कि अगर ऐसा कुछ होगा भी तो वे प्राउडली बताएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+