Jethalal: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं 'जेठालाल' दिलीप जोशी, सीरियल के एक एपिसोड के लेते हैं इतने लाख रुपए
Dilip Joshi Net Worth: टीवी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई सालों से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाए हुए हैं। इस सीरियल के हर किरदार ने घर घर में पॉपुलैरिटी हासिल की है। ऐसे में इस शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिव जीत लिया है। वैसे तो पिछले कुछ समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो कई तरह के विवादोंमें घिरा हुआ है। कई पुराने कलाकारों ने इस शो को छोड़ भी दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कलाकारों के साथ शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का विवाद चल रहा है लेकिन सीरियल में नजर आने वाले जेठालाल अभी भी स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आते हैं।
12 साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी एक्टिंग
जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी ने 12 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उनकी किस्मत इस शो से ही चमकी है। इस शो ने उन्हें हर घर में पॉपुलर कर दिया है। आइए आपको बताते है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी के किरदार को चाहने वाले जेठालाल आखिर कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था काम
आपको बता दें कि दिलीप जोशी ने अपनीमेहनत से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। दिलीप जोशी ने एक बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर 50 रुपए की कमाई के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं अब वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 रुपये की फीस लेते हैं। वह महीने में 25 दिन ही काम करते हैं।
45 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
दिलीप जोशी की कुल संपत्ति करीब 45 करोड़ रुपए है। टीवी सीरियल के अलावा वह विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई कर लेते हैं। दिलीप जोशी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काभी एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाते रहते हैं जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है। वह साल भर में विज्ञापन और शो से लगभग 5 करोड़ रुपए की कमाई कर लेते हैं।
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं दिलीप जोशी
गुजरात के पोरबंदर में जन्मे दिलीप जोशी काफी लग्जीरियस लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनके परिवार में पत्नी जयमाला जोशी, बेटा रित्विक और बेटी नियति हैं। मुंबई में उनका खुद आलीशान घर है जिसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं उनके पास ऑडी क्यू7 और इनोवा जैसी लग्जीरियस कार हैं।












Click it and Unblock the Notifications