Titanic के मशहूर एक्टर की हुई मौत, फैंस को लगा तगड़ा झटका
Titanic actor dies: 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'टाइटैनिक' फिल्म में दमदार किरदार निभाकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले बर्नार्ड हिल का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। बार्बरा डिकसन ने एक्स पर ये खबर फैंस के साथ शेयर की।
उन्होंने कहा कि ये बहुत दुख है कि मैं बर्नार्ड हिल की मौत की खबर पर लिख रही हूं। हमने साथ में काम किया है और वे बहुत शानदार एक्टर थे। उनके साथ रास्ता तय करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। RIP Benny..

हिल की मौत ने फैंस को गहरा सदमा दिया है। कई लोगों ने एक्टर की शानदार एक्टिंग की तारीफ की तो कईयों ने उनके काम करने के तरीके को सराहा। मगर फैंस को एक्टर के यूं अचानक जाने से तगड़ा झटका लगा है।












Click it and Unblock the Notifications