Tiku Talsania: टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर, जानें परिवार का हाल
Tiku Talsania: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीकू तलसानिया इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि टीकू तलसानिया ने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं।

टीकू तलसानिया की उम्र 70 साल है
टीकू तलसानिया को आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था। टीकू तलसानिया की उम्र 70 साल है। उन्होंने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
टीकू सलतानिया ने इन फिल्मों में किया है काम
इसके बाद टीकू सलतानिया ने 'प्यार के दो पल', 'ड्यूटी' और 'असली नकली' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करके लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने 'बोल राधा बोल', 'कुली नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हीरो नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'विरासत' और 'हंगामा 2' जैसी सुपरहुट फिल्मों में भी काम किया है।
इन टीवी शोज में नजर आ चुके हैं एक्टर
टीकू तलसानिया ने फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी काम किया है। वह 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', 'जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट' और 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो' जैसे सीरियल्स में काम किया है।
टीकू तलसानिया का परिवार
टीकू तलसानिया की शादी दीप्ति से हुई है, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा, संगीतकार रोहन तलसानिया और एक बेटी शिखा तलसानिया, जिन्होंने 'वीरे दी वेडिंग', 'कुली नंबर 1' और 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है।












Click it and Unblock the Notifications