Tiger Shroff की 'गणपत' को एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने किया सपोर्ट, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
Disha Patani Supports Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सालों बाद एक्टर कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। जिसकी वजह फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच टाइगर की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
टाइगर श्रॉफ बीते वक्त से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे। रिपोर्ट्स की माने तो, टाइगर पिछले 6 साल से दिशा पाटनी को डेट कर रहे थे। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि दोनों ने अब तक इस रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। दोनों का रिश्ता भले ही खत्म हो गया लेकिन वह आज भी एक सपोर्ट करते हैं। हाल ही में टाइगर की फिल्म गणपत का ट्रेलर रिलीज हुआ था ऐसे में दिशा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने एक्स बॉयफ्रेंड का सपोर्ट किया।

सोमवार को फिल्म गणपत का ट्रेलर रिलीज हुआ था। लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में दिशा पाटनी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म गणपत का ट्रेलर शेयर कर एक्टर को सपोर्ट किया। दिशा ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा-'ट्रेलर आउट नाओ' साथ में स्टार इमोजी पोस्ट की।
बता दें कि, ब्रेकअप के बाद भी दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के बर्थडे पर स्पेशल पोस्ट शेयर कर विश करते हैं। हाल ही में दिशा पाटनी ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया था। ऐसे में टाइगर ने एक्ट्रेस के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की स्पेशल अंदाज में बधाई दी थी।
वहीं टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत की बात करें तो ये 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में टाइगर के अलावा कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। उम्मीद है कि टाइगर और कृति की ये जोड़ी फैंस को काफी पसंद आएगी।












Click it and Unblock the Notifications