Thursday Throwback: क्रिकेटर संग रहे इश्क के चर्चे! झेलना पड़ा ये सब, नीना गुप्ता ने क्यों किए गंदे रोल?
Neena Gupta Love Affairs: 'पंचायत 3' में नीना गुप्ता ने मंजू देवी के किरदार में नजर आई थीं, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला। अपने करियर में नीना ने वैसे तो एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है मगर पंचायत 3 सीरीज में उन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिला है। नीना गुप्ता और क्रिकेट संग उनके खास रिश्ते से बेहद कम ही लोग वाकिफ हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं एक्ट्रेस के क्रिकेटर संग रिश्ते और उनके स्ट्रगल के बारे में...
लंबे समय तक क्रिकेटर संग चला अफेयर
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स संग नीना गुप्ता का लंबे समय तक अफेयर रहा था। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को शादी का नाम नहीं दिया। ये बस एक रिश्ता ही रहा था। साल 1980 का समय था,जब दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी। दोनों ने शादी तो नहीं की मगर नीना रिलेशनशिप में रहते-रहते ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

अफेयर के वक्त ही प्रेग्नेंट हो गईं नीना
1989 का समय था जब नीना को एक बेटी हुईं। बेटी का नाम है मासाबा। बता दें कि नीना के ब्वॉयफ्रेंड रिचर्ड पहले से ही शादीशुदा थे। ऐसे में नीना को अपनी बेटी मासाबा की अकेले ही परवरिश करनी पड़ी। नीना ने अपनी बेटी को सिंगल मदर बनकर पाला। ऐसे में उनके लिए ये वक्त काफी चुनौती भरा रहा था।
पाई-पाई की मोहताज थी नीना
किसी भी एक्टर के लिए कई बार अपना काम मजबूरी हो जाता है। कई बार एक्टर्स को ऐसा-ऐसा काम करना पड़ता है, जो वो करना नहीं चाहते बस पैसे की कमी करवाती है। बताते चलें कि नीना गुप्ता की जिंदगी हमेशा से ही ऐसी शानदार नहीं थी। आज एक्ट्रेस का पास भले ही काम की कोई कमी नहीं है। मगर एक वक्त था जब वे पाई-पाई की मोहताज थीं।
क्यों करने पड़ते थे गंदे रोल?
नीना ने खुद ये बात एक इंटरव्यू में बताई थी कि उन्हें सिर्फ पैसों के लिए गंदे रोल करने पड़ते थे। वे ऐसा करना नहीं चाहती थी मगर पैसे की कमी की मजबूरी उनसे ये सब करवाती थी। नीना ने आगे बताया कि वे गंदे रोल शूट तो कर देती थीं मगर वे चाहती थीं कि टीवी पर ये सब ना दिखाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications