Gadar फिल्म के वो सितारें जो दुनिया को कह चुके हैं अलविदा, गदर 2 में नहीं आएंगे नजर
गदर 2 में 2001 में रिलीज हुई गदर के चार 4 एक्टर्स नहीं आएंगे नजर
2001 में रिलीज हुई गदर फिल्म जिसका पूरा नाम 'गदर एक प्रेम कथा' था वो एक आइकॉनिक फिल्म थी। सनी देओल स्टारर फिल्म ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। वहीं फिल्म गदर के 22 साल बाद एक बार फिर के निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर 2 का ऐलान किया है जो इसी साल अगस्त में रिलीज होगी।
गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल की वो ही जोड़ी नजर आने वाली है। सुपर स्टार के साथ अमीषा पटेल ने गदर फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी, और जमकर पॉपुलर हुई थीं। गदर फिल्म के बाद अमीषा कुछ ही फिल्मों में नजर आईं उसके बाद कई सालों तक गायब रहीं।

अमीषा पटेल 49 की उम्र में ढा रही हैं कहर
लॉकडाउन में उस समय दोबारा लाइम लाइट में आई जब वो अपने फेमस गाने कहो ना प्यार है... पर एयरपोर्ट में अपने फैंस के साथ नजर आई थीं। इसके बाद आए दिन इंस्टाग्राम पर हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही 49 साल की अमीषा पटेल ने सबको हैरान कर दिया। वहीं लंबे ब्रेक के बाद गदर 2 में अमीषा पटेल सनी देओल के साथ नजर आने वाली हैं।
हालांकि गदर फिल्म के कुछ फेमस चेहरे गदर 2 में नजर नहीं आएंगे। जानिए कौन से हैं व एक्टर
अमरीश पुरी
गदर एक प्रेम कथा में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमरीशपुरी ने फिल्म में सकीना (अमीषा पटेल) के पिता अशरफ अली का दमदार किरदार निभाया था। पाकिस्तानी पिता की भूमिका में नजर आए अमरीशपुरी की दमदार आवाज में बोले गए दमदार डॉयलाग लोगों को अभी भी याद है। वर्ष 2005 में उम्र संबंधी बीमारियों के चलते मौत हो गई थी। गदर 2001 में रिलीज हुई थी और इसके चार साल बाद उनकी मौत हो गई थी।
ओमपुरी
गदर फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ओमपुरी भी नजर आए थे। ओमपुरी की वर्ष 2017 में मौत हो गई थी। ओमपुरी की मौत से दर्शकों को बड़ा झटका लगा था।
दरमियान सिंह
गदर एक प्रेम कथा में दरमियान सिंह के किरदार में नजर आए एक्टर विवेक शौक की भी मौत हो चुकी है। 2017 में एक्टर विवेश शौक की मौत हो गई थी।
अखबार के एडिटर
15 जून 2001 को रिलीज हुई गदर फिल्म में अखबार के एडिटर का रोल निभाने वाले मिथलेश चतुर्वेदी की भी मौत हो चुकी है। गदर में नजर आए ये पांच कैरैक्टर अब अगस्त महीने में रिलीज हो रही गदर 2 में नजर नहीं आएंगे












Click it and Unblock the Notifications