मलाइका अरोड़ा के बेटे के जीवन में इस महिला ने ले ली है मां की जगह, अरहान ने कहा- अब आपकी अहमियत....
Malaika Arora and Son Arhaan Khan: मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान पहली बार कैमरे के सामने आकर अपनी मां के बारे में लोगों को कई बातें बताएंगे और कई खुलासे भी करेंगे।

Malaika Arora and Son Arhaan Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस आइटम डांसर मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। मलाइका अरोड़ा अपने एक्स पति अरबाज खान को तलाक देने के बाद से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपना नया रिएलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' लेकर आई हैं।

अरहान खान ने खोले मलाइका अरोड़ा के राज
इस शो के अलग-अलग एपिसोड्स में मलाइका अरोड़ा के रिश्तेदार और दोस्त शामिल हो रहे हैं और उनके जीवन से जुड़ी कई बातों को सबके सामने रख रहे हैं। इस शो के नए एपिसोड में मलाइका अरोड़ा और एक्स पति अरबाज खान के बेटे, अरहान खान आने वाले हैं। इस नए एपिसोड में अरहान खान अपनी मम्मी मलाइका अरोड़ा और मौसी अमृता अरोड़ा के बारे में ढेर सारी बाते करेंगे।
लाइम लाइट से दूर रहते हैं अरहान खान
लौटे आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान लाइम लाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। इससे पहले वह कभी कैमरे के सामने नहीं आए। अब पहली बार वह कैमरे के सामने आकर अपनी मां मलाइका अरोड़ा के बारे में लोगों को कई बातें बताएंगे। मलाइका के बारे में बेटे अरहान खान ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिन्होंने खुद मलाइका को भी चौंका दिया है। इसके अलावा बेटे अरहान की बात सुनकर मलाइका अरोड़ा इमोशनल हो गई थीं।
अरहान खान ने बताई पर्सनल बातें
मलाइका अरोड़ा के इस रिएलिटी शो में उनके बेटे अरहान खान ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी कई बातें बताईं। अरहान ने बताया कि मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद उनकी जिंदगी कैसी रही है और उनकी लाइफ में उनके पैरेंट्स की आज क्या अहमियत है।
मौसी अमृता अरोड़ा ने ली है मां की जगह
अरहान खान ने मां मलाइका अरोड़ा के बारे में कहा कि मलाइका भले ही उनकी मां हैं लेकिन उनके जीवन में फिलहाल मां की जगह मलाइका अरोड़ा की बहन और उनकी मौसी, अमृता अरोड़ा ने ले ली है। इस बात को सुनकर खुद मलाइका भी दंग रह गई थीं।

अरहान ने कहा- आपकी अहमियत कम हो गई है
अपने बेटे अरहान खान की बात सुनकर मां मलाइका अरोड़ा भी इमोशनल हो गईं लेकिन फिर भी चुप रहीं और शांति से अपने बेटे की पूरी बात सुनती रहीं। अरहान खान ने आगे कहा कि परिवार की पर्सनल लाइफ में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद से उसके जीवन में मलाइका की अहमियत अब काफी कम हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications