इस खास शख्स ने खोली गोविंदा की पोल, बताया बर्बादी का काला सच, 'अंधविश्वास' से जुड़ा राज खुला
Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। खबर है कि गोविंदा और सुनीता की 37 साल की शादी टूट सकती है।
क्या टूट रही है गोविंदा की 37 साल की शादी?
जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा और सुनीता आहुजा 37 साल की शादी के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गोविंदा का एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है कि जिसकी वजह से उनका सुनीता से तलाक हो सकता है।

गोविंदा को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही गोविंदा को लेकर बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर पहलाज निहलानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया था जिसके बाद से एक्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे। पहलाज निहलानी ने गोविंदा के बारे में कई बातें बताई थीं।
पहलाज निहलानी ने खोली गोविंदा की पोल
पहलाज निहलानी ने 1990 के दशक में एक्टर गोविंदा के साथ कई फिल्में की थीं। हालांकि दोनों के बीच कभी अच्छी दोस्ती नहीं हो पाई थी। पहलाज निहलानी ने बताया था कि गोविंदा कब क्या करेंगे, इस बारे में कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था। उन्होंने फिल्मों में काम करते हुए हमेशा गलत फैसले लिए थे, जिस कारण उनका करियर डूब गया।
'अंधविश्वासी हो गए थे सुपरस्टार गोविंदा'
-पहलाज निहलानी ने बताया कि गोविंदा पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा अंधविश्वासी हो गए थे और ये ही उनके करियर की बर्बादी का कारण बना।
-यूट्यूब चैनल 'फ्राइडे टॉकीज' को दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने कहा था- गोविंदा के साथ काम करना बहुत जोखिमभरा था, जबकि वह अपने करियर के पीक पर थे। वह बहुत अच्छा काम कर रहे थे।
-फिल्म मेकर ने कहा था- गोविंदा एक बहुत ही अच्छे एक्टर हैं। उनकी क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है। उनका दिल भी साफ है लेकिन वह धीरे-धीरे ज्यादा अंधविश्वासी होते जा रहे थे। उनका दिमाग इन सब चीजों को सोचकर खराब होने लग गया था।
'गोविंदा के करियर की बर्बादी का कारण'
-पहलाज निहलानी ने बताया था- गोविंदा फिल्म की शूटिंग के दौरान कहते थे कि झूमर सेट पर गिरने वाला है और सभी को दूर चले जाना चाहिए। वह भविष्यवाणी करते थे कि कादर खान डूबने वाले हैं। वह अपने अंधविश्वास के आधार पर लोगों को अपने कपड़े बदलने के लिए भी कहते थे।
-फिल्म मेकर ने बताया था- गोविंदा कुछ खास दिनों पर स्पेशल काम करने से मना कर देते थे। वह बस अपने बारे में सोचने लगे थे। वह खुद को बहुत बड़ा स्टार समझने लगे थे। यही सब उनके फिल्मी करियर की बर्बादी का कारण बन गया।
'बी-ग्रेड और सी-ग्रेड फिल्में साइन कर लेते थे'
-पहलाज निहलानी ने कहा था- मैं और गोविंदा कभी दोस्त नहीं बन पाए। हमारे बीच एक रिश्ता था, लेकिन उनके साथ काम करने में हमेशा अनिश्चितता रहती थी। वह बिना सोचे-समझे कई बी-ग्रेड और सी-ग्रेड फिल्में साइन कर लेते थे। वह एक ही समय में 5 से 6 फिल्मों पर काम कर रहे होते थे। किसी को पता नहीं होता था कि वो कहां हैं।
-फिल्म मेकर ने कहा था- गोविंदा शूटिंग सेट पर लगातार देर से आते थे। वह सबसे झूठ बोलते थे। वो कहते थे कि ये सब वो पैसों के लिए कर रहे हैं लेकिन उनकी सोच दिन पर दिन खतरनाक होती जा रही थी। वह मेरे दरवाजे पर तब आते थे, जब वह अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे होते थे।












Click it and Unblock the Notifications