एयरपोर्ट पर इस तरह पहुंच गईं रश्मिका मंदाना, वीडियो देखकर लोगों से मुंह से निकली ये बात

Rashmika Mandanna Viral Video: रश्मिका मंदाना का एक एयरपोर्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वह फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाती नजर आ रही हैं।

rashmika mandanna

Rashmika Mandanna Viral Video: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिक मंदाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नेशनल क्रश के नाम से मशहूर हीरोइन रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से लोगों के बीच और ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। लोग उनकी चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ उनकी अदाओं और खूबसूरती के भी दीवाने हैं। साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसी बीच रश्मिका मंदाना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।

एयरपोर्ट पर नजर आईं रश्मिका मंदाना

एयरपोर्ट पर नजर आईं रश्मिका मंदाना

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना का एक एयरपोर्ट वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वह फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाती नजर आ रही हैं। रश्मिका का ये वीडियो देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में रश्मिका मंदाना एकदम सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उनकी इस सादगी को देखने के बाद से लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है कि रश्मिका इस वीडियो में एकदम ही सिंपल नजर आ रही हैं। ऐसे में वह सबकादिल जीत रही हैं।

सिंपल अंदाज में दिखाई दीं रश्मिका

वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि रश्मिका मंदाना सिंपल और सादगी भरे लुक में एयरपोर्ट पहुंची थीं और इसी लुक में वह फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाती नजर आईं। एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना वाइट टी-शर्ट और ब्लैक जैगिंग में सिंपल अंदाज में पहुंची थीं, जिसके बाद फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करवाते दिखाई दिए। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने रश्मिका के इस अंदाज की कई तस्वीरें क्लिक कीं और वीडियोज भी शेयर किए। लोग इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मैंने देखा है कि साउथ के ज्यादातर सेलेब्स बहुत डाउन टू अर्थ हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- वह रियल में एक क्यूट इंसान हैं, लेकिन ईमानदारी से कहें तो ज्यादात्तर दक्षिण भारतीय एक्टर्स और एक्ट्रेसेस हमेशा दयालु और विनम्र होते हैं'। वहीं एक शख्स ने लिखा है- सबसे प्यारी मंदाना। आप बहुत ही प्यारी हो।

वेकेशन पर गईं थीं रश्मिका

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह स्विमिंग पूल के पास बैठी हुई नजर आई थीं। इसके बाद ही साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी उसी स्विमिंग पूल के पास अपनी एक तस्वीर क्लिक की थी और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि दोनों अपनी तस्वीरों में अकेले ही पोज दे रहे थे लेकिन दोनों ही तस्वीरों में एक ही लोकेशन देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका एक साथ वेकेशन मनाने निकले हैं।

विजय देवरकोंडा के साथ अफेयर की चर्चा

विजय देवरकोंडा के साथ अफेयर की चर्चा

रश्मिका मंदाना पिछले कुछ समय से विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की है। आपको बता दें कि इंटरनेट पर चल रही इन अफवाहों से रश्मिका मंदाना काफी परेशान हैं इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात कही है।

Recommended Video

    Bigg Boss 16: Weekend ke waar में Rashmika Mandanna ने Abdu Rozik को किया प्रपोज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+