'इनकी शादी नहीं हुई क्या? न सिंदूर, न मंगलसूत्र', कियारा आडवाणी के सफेद कपड़े देख भड़के लोग, उड़ाया जमकर मजाक
Kiara Advani Troll: सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। ऐसे में लोग दोनों को सफेद हंसों का जोड़ा कह रहे हैं।

Kiara Advani Troll: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने गत 7 फरवरी को जैसलमेर में बड़े ही धूमधाम से शादी कर ली है। उनकी शादी के सभी फंक्शन्स जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आयोजित किए गए थे। शादी में कियारा और सिद्धार्थ के परिवार के अलावा कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी के तुरंत बाद सिद्धार्थ अपनी नई दुल्हन को अपने घर यानी दिल्ली लेकर पहुंचे थे। दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। आखिर में इस नए कपल ने मुंबई में सेलेब्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद घूमने निकले थे। दोनों छुट्टियां मनाकर गत मंगलवार को ही वापस मुंबई लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी की ड्रेस और उनके लुक को देखने के बाद से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए कियारा-सिद्धार्थ
आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी की जमकर तस्वीरें ली हैं और कई वीडियोज भी बनाए हैं। ये वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इनको देखने के बाद से लोग कियारा आडवाणी की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथ थामे नजर आ रही हैं। दोनों ने ही मैचिंग आउटफिट्स भी कैरी किए हुए हैं।
सफेद रंग के कपड़ों में आए नजर
सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। ऐसे में लोग दोनों को सफेद हंसों का जोड़ा कह रहे हैं। दोनों इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। जहां एक तरफ कियारा आडवाणी के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकक रहे हैं, वहीं कुछ लोग कियारा की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

लोगों ने कियारा का उड़ाया मजाक
आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने अपना गोल्डन पर्स फ्लॉन्ट करते हुए जमकर नखरे भी दिखाए। वहीं इस नए कपल ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों हनीमून मनाकर लौटे हैं। वहीं कुछ लोगों ने सिद्धार्थ और कियारा के इन लेटेस्ट तस्वीरों पर अजीबोगरीब कमेंट्स भी किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- यकीन ही नहीं होता है। आज भी गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की तरह लगते हैं। शादी जैसी बात नजर नहीं आती।

लोग बोले- शादी के बाद न सिंदूर, न मंगलसूत्र
वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- शादी के बाद नए कपल ने ये कैसे सफेद कपड़े पहने लिए...अच्छे नहीं लग रहे। एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इन्हें फैशन सूझता है बस, हर वक्त। न मंगलसूत्र न ही सिंदूर। कियारा ये क्या कर रही है। ये अभी भी कुंवारे लगते हैं ऐसा क्यों। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शादी के बाद से कियारा नई दुल्हन लगी ही नहीं। वह तो एक्ट्रेस ही नजर आ रही हैं।
वैलेंटाइन्स डे पर खास फोटो की थी शेयर
आपको बता दें कि हाल ही में वैलेंटाइन्स डे पर, सिद्धार्थ और कियारा ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन फोटोज में कियारा ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना था और मस्टर्ड कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था। वहीं सिद्धार्थ ने अपने गले में एक कढ़ाईदार दुपट्टा कैरी किया था और पत्नी कियारा के मैचिंग का पीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने लिखा था- प्यार का रंग चढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications