ऋतिक रोशन और सामंथा समेत ये 7 सेलेब्स फेस कर चुके हैं गंभीर बीमारियां, 25% लिवर पर जिंदा है ये एक्टर
मुंबई, 10 फरवरी। पिछले दो वर्षों में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविता कह दिया। हाल ही में स्वर कोकिला लता मंगेशकर और 'महाभारत' में 'भीम' का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर प्रवीण कुमार के निधन से देश सदमे में है। जानलेवा बीमारियों के चलते अब तक कई कलाकार दुनिया छोड़ चुके हैं, लेकिन आज हम आपको उन एक्टर और एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने घातक बीमारियों को मात देकर आज स्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं।

1. ऋतिक रोशन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन का आता है। आपको जरूर ये जानकर हैरानी हुई होगी कि इतने फिट और एक्टिव दिखने वाले ऋतिक रोशन भी किसी गंभीर बीमार का सामना कर सकते हैं। सेलेब्स अक्सर अनियमित वर्किंग शेड्यूल के कारण बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। हालांकि ऋतिक रोशन के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है लेकिन बचपन से ही उन्हें हकलाने की समस्या थी। बाद में, उन्हें स्पाइनल स्टेनोसिस का पता चला। मेडिकल कंडीशन है जब रीढ़ की हड्डी घुमावदार हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाई।

2. सामंथा रुथ प्रभु
'फैमली मैन' और साउथ की कई फिल्मों से नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी गंभीर बीमारी का सामना कर चुकी हैं। कथित तौर पर उन्हें साल 2012 में पॉलीमॉर्फ्स लाइट इरप्शन का पता चला। यह एक स्किन संबंधी समस्या है, सूर्य के संपर्क में आने से मरीज के शरीर में दानें और चकत्ते पड़ने लगते हैं। त्वचा झुलसी हुई और जली हुई लगती है। इसे फोटो सेंस्टिविटी के नाम से भी जाना जाता है।

3. रजनीकांत
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को कौन नहीं जानता। उनकी सेहत भी अब उम्र के चलते बिगड़ती रहती है, पिछले साल अस्पताल में भर्ती होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर दुवाओं की बाढ़ ला दी थी। साल 2011 में रजनीकांत को कथित तौर पर ब्रोंकाइटिस का पता चला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें आईसीयू में भी भर्ती होना पड़ा था।

4. सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग भाईजान' यानी एक्टर सलमान खान की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। सलमान खान में अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए विदेश यात्रा कर चुके हैं। वो कथित तौर पर ट्राइजेमिनल न्यूराल्गी से पीड़ित हैं जिसके कारण चेहरे के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक दर्द होता है।

5. दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हिम्मत दिखाते हुए नेशनल टीवी पर अपने डिप्रेशन की समस्या दुनिया को बताई थी। वह काफी समय तक डिप्रेशन से जूझती रहीं, जिसके अनुभव के बारे में उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने 'कौन बनेगा करोड़पति' में शेयर किया। उन्होंने इस समस्या से पीड़ित दूसरे लोगों के लिए एक फाउंडेशन भी शुरू किया है।

6. भाग्यश्री
अभिनेत्री भाग्यश्री ने खुलासा किया था कि टेलीविजन शो 'लौट आओ तृषा' की शूटिंग के दौरान, वह अपना दाहिना हाथ नहीं हिला पा रही थीं। इस समस्या से उबरने में उन्हें एक साल का समय लगा। उन्होंने बताया, 'डॉक्टरों ने सर्जरी का सुझाव दिया था लेकिन मैं इससे बहुत डरी हुई थी। मैंने खुद को ठीक किया, मेरे लिए ये एक झटके जैसा था। मैंने महसूस किया कि जीने का एक सरल तरीका किसी को अपने घर में ठीक करने में मदद कर सकता है।'

7. अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के 'शहंशाह' एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मी करियर में कई गंभीर चोटें खाई हैं, इसकी वजह से उन्हें महीनों अस्पताल में भी गुजारने पड़े। कुली के सेट पर करीब-करीब मौत के करीब पहुंचे अमिताभ बच्चन ने जिंदगी को चुना और फैंस की दुवाओं से ठीक होकर घर लौटे। उन्होंने खुलासा किया था कि वह हेपेटाइटिस बी से भी बचे हैं और अब 25 प्रतिशत लीवर पर जीवित हैं। अमिताभ बच्चन रियल लाइफ में भी फाइटर हैं।
यह भी पढ़ें: लता जी के निधन पर बोले उदित नारायण, वो देवी सरस्वती का अवतार थीं, इंडस्ट्री में दूसरी लता नहीं होगी












Click it and Unblock the Notifications