Bigg Boss 19: घर में फिर आमने-सामने आए मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट, एक की हुई बोलती बंद

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' एक बार फिर सुर्खियों में है। शो के मेकर्स लगातार नए प्रोमो जारी कर दर्शकों की दिलचस्पी बनाए हुए हैं। हाल ही में सामने आए एक नए प्रोमो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है, जिसमें कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट और मृदुल तिवारी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। यह वीडियो रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Bigg Boss 19

"बेवकूफ है बेवकूफ" से शुरू हुई बहस
प्रोमो की शुरुआत फरहाना भट्ट के मृदुल को "बेवकूफ है बेवकूफ" कहने से होती है। इसके जवाब में मृदुल तिवारी व्यंग्यात्मक लहजे में कहते हैं, "हम सब बेवकूफ हैं तो तुम पढ़ी-लिखी हमारे बीच क्या कर रही हो दोस्त?" इसके बाद दोनों के बीच शब्दों की जंग तेज हो जाती है। जब फरहाना कहती हैं कि "वो यह सब अपने मास्टर्स को सुना रहा है", तो मृदुल तुरंत पलटकर जवाब देते हैं, "मैं चमचा ये सब मेरे मास्टर्स!"

मृदुल का मज़ाक और फरहाना की नाराज़गी
मृदुल ने बहस को यहीं खत्म नहीं किया और रोस्ट करते हुए कहा, "थोड़ी पढ़ाई कर लेती तो आज कढ़ाई ना होती तू।" इस पर फरहाना भड़क गईं और बोलीं, "तू मेरी जूती पर।" लेकिन मृदुल ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, "मैं इसकी जूती पे! पहले हफ्ते अभिषेक बजाज से बोली मेरे बॉयफ्रेंड बनोगे, उसने देखा और कहा 'मेरे थुड पे'। बॉयफ्रेंड तो छोड़ो, घर में कोई फ्रेंड भी नहीं है।" मृदुल की इस बात पर घरवाले ठहाके लगाने लगते हैं, जबकि फरहाना गुस्से में चुपचाप वहां से चली जाती हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया का माहौल
यह प्रोमो वायरल होते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एक यूजर ने लिखा, "बहुत बढ़िया मृदुल, यही भाषा इसे समझ में आती है।" वहीं, दूसरे ने कहा, "पहली बार फरहाना को बिना जवाब दिए वॉक आउट करते देखा।" कुछ दर्शकों ने यह भी कमेंट किया कि इस हफ्ते का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है।

नॉमिनेशन और शो की मौजूदा स्थिति
शो को 10 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और इस वक्त घर में 11 प्रतियोगी बचे हैं। इस हफ्ते बेघर होने के लिए फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नीलम गिरी और गौरव खन्ना नॉमिनेटेड हैं। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस हफ्ते घर से कौन बाहर होगा और कौन बनेगा इस सीजन का विनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+