'उसने सरेआम मुझे गंदी चीज दिखाई', कोलकाता की घटना के बाद इस एक्ट्रेस ने किया रूह कंपाने वाला खुलासा
Celina Jaitly on Kolkata Row: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप-हत्या की खबर ने एक बार फिर से पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग बुरी तरह से गुस्से में हैं, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
तो वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग पीड़िता के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं तो वहीं इसी गंभीर मुद्दे के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल सेलिना जेटली ने एक चौंकाने वाला सच उजागर किया है, जिसे पढ़ने के बाद किसी की भी रूह कांप जाएगी।

'जब मैं क्लास 6 में थी तो मेरे स्कूल के पास ...'
दरअसल सेलिना ने शनिवार को अपने इंस्टापेज पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ के कुछ कड़वे सच के बारे में लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में स्कूल के दिनों की एक तस्वीर शेयर की है। अपनी पोस्ट में सेलिना ने लिखा है कि 'जब मैं क्लास 6 में थी तो मेरे स्कूल के पास के विवि के कुछ लड़के मेरा पीछा करते हुए मेरे घर तक चले आते थे।'
'उन लोगों ने मेरे रास्ते में पत्थर फेंकना शुरू कर दिया'
'वो स्कूल की छुट्टी के बाद मेरे रिक्शे का पीछा करते थे, लेकिन जब मेरा ध्यान उनकी ओर नहीं गया तो उन लोगों ने मेरे रास्ते में पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उस वक्त उम्र का तकाजा था, ज्यादा कुछ समझ नहीं आता था।
'इन सबके पीछे मेरी गलती है क्योंकि मैं...'
लेकिन एक दिन मेरे एक शिक्षक ने कहा कि 'इन सबके पीछे मेरी गलती है क्योंकि मैं अन्य लड़कियों की तरह बालों में तेल लगाकर या चोटी करके स्कूल नहीं आती हूं और ना ही उनके जैसे ढीले-ढाले कपड़े पहनती हूं, उन्होंने कहा था कि मैं अगर चुस्त कपड़े पहनाना छोड़ दूं और बाल खुले और छोटे ना रखूं तो कोई मुझे तंग नहीं करेगा।'

'उसने सरेआम मुझे गंदी चीज दिखाई'
सेलिना ने लिखा है कि 'हमेशा गलती लड़कियों की ही निकाली जाती है। इसी उम्र में पहली बार मुझे एक गंदी हरकत से दो चार होना पड़ा था। एक सुबह मैं स्कूल के रिक्शे का इंतजार कर रही थी कि सामने से आते एक आदमी ने मुझे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया था और गंदे इशारे किए थे।'
'हमेशा गलती लड़कियों की ही निकाली जाती है'
'मैं सालों तक इन बातों के लिए खुद को ही दोषी मानती रही क्योंकि मुझे बार-बार उस शिक्षक की ही बात याद आती थी, जिसने मुझसे कहा था कि हमेशा गलती मेरी ही थी।'
'कुछ शरारती तत्वों ने मेरी स्कूटी के ब्रेक काट दिए थे'
सेलिना का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ, उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि 'वो जब 11वी क्लास में थीं तो स्कूटी से स्कूल आती-जाती थीं, एक दिन कुछ शरारती तत्वों ने मेरी स्कूटी के ब्रेक काट दिए थे,क्योंकि वो जब मेरे ऊपर फब्तियां कस रहे थे तो मैं उन्हें इग्नोर कर रही थी और उन्हें कोई तवज्जो नहीं दे रहे थे।'
'लोगों को लगता है कि तुम एक बिगड़ैल लड़की हो'
'उन लोगों ने मेरी स्कूटी पर पहले अश्लील नोट्स लगाए थे फिर उन्होंने मेरी ब्रेक वायर काट दी थी और इसलिए मुझे खुद को बचाने के लिए स्कूटी से कूदना पड़ा था। सेलिना ने लिखा है कि इस घटना के बाद मेरी क्लास टीचर ने मुझे बुलाया था और कहा था कि तुम वक्त के आगे चल रही हो, तुम्हारा रहन-सहन, पहनावा औरों से अलग है और इसलिए लोगों को लगता है कि तुम एक बिगड़ैल लड़की हो और इसी कारण तुम्हें परेशान किया जाता है, इन सब से बचना है तो तुम भी आम लोगों की तरह रहो।'
'हम अपने हक के लिए खड़े हों और दोषियों को हर हालत में सजा मिले'
'जितना दर्द मुझे स्कूटी से गिरने के बाद नहीं हुआ था उससे कहीं ज्यादा दर्द मुझे शिक्षक की बातों को सुनकर हुआ था। मैं फिजिकल और मेंटली दोनों ट्रॉमा से गुजर रही थी, उस वक्त मेरे कर्नल दादा जी, मुझे स्कूल लाने-ले जाने लगे थे। वो लड़के मेरे दादाजी पर कमेंट करते थे, दादा जी उन्हें घूरते थे तो वो सब लड़के वहां से चले जाते थे, मैंने वो दर्द सहा है लेकिन अब वक्त आ गया है कि हम अपने हक और रक्षा के लिए खड़े हों और दोषियों को हर हालत में सजा मिले। हर घृणित अपराध के लिए हम दोषी नहीं हैं और ना ही हमारा कसूर है।'












Click it and Unblock the Notifications