Weekend Ka Vaar Update: फरहाना और तान्या को अक्षय कुमार ने दिखाया आइना, अशनूर की हुई बल्ले-बल्ले

Bigg Boss New Promo: सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों हंगामा हो रहा है। शो के अंदर आए दिन झगड़े देखने को मिल रहे हैं। 'वीकेंड का वार' से इस बार सलमान खान गायब चल रहे हैं। उनकी जगह फराह खान और 'जॉली एलएलबी 3' की टीम 'वीकेंड का वार' होस्ट कर रही है। इसमें अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी शामिल हैं।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने बीते दिन नीलम गिरी, तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच कोर्ट रूम ड्रामा करवाया। जिसमें नीलम ने तान्या को आयना दिखाया। अब आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार अशनूर कौर को कठघरे में खड़ा करने वाले हैं। इसमें तान्या और फरहाना भट्ट का खास योगदान रहेगा।

Bigg Boss New Promo

जारी प्रोमो वीडियो के अनुसार, अशनूर कौर पर नकली मिठास दिखाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने उन्हें निशाना बनाया। फरहाना भट्ट ने आरोप लगाया कि अशनूर को कई बार गुस्सा आया, लेकिन वह अपने असली रूप को छिपा रही थीं। तब फरहाना को इसके जवाब में अशनूर कौर ने कहा कि किसी को नापसंद करना और किसी बात पर गुस्सा होना दो अलग-अलग बातें हैं। वहीं, तान्या मित्तल ने अशनूर पर हमला करते हुए पूछा, "साफ जाकर बोलो ना, क्यों सबके साथ स्वीट बनकर मुस्कुराना है?" इस पर अशनूर ने कहा, "अगर कोई मुझसे पंगा नहीं ले रहा है, तो मैं उस इंसान से लड़ने क्यों जाऊं?"

अशनूर कौर, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की बातें सुनने के बाद अक्षय कुमार ने टिप्पणी की, "कहीं ऐसा तो नहीं है कि जब से आप दोनों ने इस घर में कदम रखा है, तब से अशनूर कौर को अपना निशाना बना लिया था।" अक्षय कुमार की इस बात से कई दर्शक भी सहमत दिखे। क्योंकि तान्या ने प्रीमियर में पहले अशनूर से अच्छे से बात की। फिर कहती हैं कि वो बहुत बद्तमीज है मैं उससे बात नहीं करूंगी। हालांकि बीते तीन हफ्ते में तान्या और अशनूर की कई बार कहा सुनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+