अबीर खान की डेब्यू फिल्म 'मिशन ग्रे हाउस' का टीज़र आउट, 17 जनवरी को होगी रिलीज
बॉलीवुड में सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर की फ़िल्में हमेशा दर्शकों की पहली पसंद रही हैं रिलायंस एंटरटेनमेंट आने वाले नए साल की पहली म्यूजिकल थ्रिलर फ़िल्म 'मिशन ग्रे हाउस' का टीजर रिलीज किया हैं । युवा अभिनेता अबीर खान फिल्म "मिशन ग्रे हाउस" से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। सस्पेंस के साथ दर्शकों को एक क्लासिक थ्रिलर फ़िल्म देखने को मिलेगी।
1 मिनट के टीज़र की शुरुआत में अंधेरी रात में एक सूनसान जगह पर बंगला है अंदर एक सफेद टीशर्ट पहना हुआ एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दिखाई देता है जिसकी आँखों और चेहरे पर खौफ दिखाई दे रहा है । अचानक से घर के दरवाजे पर एक मिस्ट्री मैन दिखाई देता है जो सिर से पैर तक पूरा ढका हुआ है और उसके हाथ में एक मैग्नीफ़ाइंग लेंस दिखता है।

बैकग्राउंड में डरावना म्यूजिक सुनाई दे रहा है। इसके बाद वह मिस्ट्री मैन उस व्यक्ति का कत्ल कर देता है। अगले सीन में मोटरसाइकिल पर पुलिस की यूनिफॉर्म में हिरोइक एंट्री होती है कबीर राठोर यानी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डैब्यू करने वाले अबीर खान की जो कार में बैठे हुए एक अपराधी और उसके साथियों की बुरी तरह फ़ाईट करते हुए दिखाई देते हैं। अगले सीन में वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद का स्वीमिंग पूल के किनारे कत्ल होता हुआ दिखाया गया है और कातिल कोई और नहीं फिर से वही मिस्ट्री मैन है।
निर्देशक नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि "फ़िल्म की कहानी युनीक है, हम दर्शकों तक इस फ़िल्म के ज़रिए एक यंग टैलेंट अबीर ख़ान को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं फिल्म में चौंकाने वाले सस्पेन्स सीन्स, जबरदस्त थ्रिल, जोरदार एक्शन और भरपूर ड्रामा है। अबीर के साथ ही हमने बॉलीवुड के स्थापित कलाकारों को एकसाथ लाने का प्रयास किया है और इस रोमांचक कहानी को पर्दे पर बहुत ही दिलचस्प तरीके से फिल्माया हैं । मैं कह सकता हूँ की बॉलीवुड को अबीर खान के रूप में एक फ्रेश टैलेंट मिलने जा रहा है और एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है।"
फिल्म की शूटिंग लोनावाला और पुणे के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications