सुनील दर्शन और संगीतकार नदीम की कामयाब जोड़ी की धमाकेदार वापसी, अंदाज 2 का सिंग्नेचर सॉन्ग का टीजर रिलीज
निर्देशक सुनील दर्शन अपनी आईकॉनिक फिल्म अंदाज का सीक्वल अंदाज- 2 लेकर आ रहे हैं। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत में उनकी आने वाली फिल्म के पहले गाने 'तेरे बिन कहीं दिल ना लगे' का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म का सिग्नेचर सॉंग हैं।
इस मेलोडियस रोमांटिक सॉन्ग का टीज़र दिल को छू लेने वाला है। टीज़र देखकर लग रहा है कि सन 2000 के दशक के मेलोडियस म्यूजिक को वापस ले आया है। वेलेंटाइन वीक में यह गाना प्रेमी जोड़ों के लिए एक तोहफा की तरह है। 'तेरे बिन कहीं दिल ना लगे' गाने को अपनी जादुई आवाज से पलक मुच्छल और मोहम्मद इरफान ने सजाया है बॉलीवुड के संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के नदीम ने संगीत कंपोज किया है और गाने के बोल समीर ने लिखे हैं।

अंदाज 2 सुनील दर्शन की सन 2003 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म अंदाज का सीक्वल है जिसमें नए सितारे आयुष कुमार, अकायशा और नताशा फ़र्नांडिज़ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । श्री कृष्णा इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सुनील दर्शन हैं। टीज़र देखने के बाद दर्शक बेसब्री से पूरा गाना रिलीज होने का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं के अनुसार इस सॉन्ग को ऑडिओ और विडिओ फॉर्मेट में जल्दी ही रिलीज किया जाएगा जिसे लोग अलग अलग प्लेटफार्म पर सुन सकेंगे।
निर्देशक सुनील दर्शन ने कहा कि "फिल्म के टीजर के बाद से इंटरनेट पर नदीम श्रवण के फैंस फिल्म के गीतों के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं । अंदाज़ 2 एक आउट एंड आउट म्यूजिकल फ़िल्म हैं प्यार के इस फेस्टिवल सीजन वैलेंटाइन वीक पर हमने 'तेरे बिन कहीं दिल ना लगे' गाने के टीजर को रिलीज किया हैं । इस गाने में आयुष कुमार और अकायशा की केमिस्ट्री बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications