The Sabarmati Report BO Day 3: तीसरे दिन 'द साबरमती रिपोर्ट' की कमाई में बंपर आया उछाल, वीकेंड का मिला फायदा
The Sabarmati Report BO Day 3: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर बनी है। जिसमें विक्रांत ने एक पत्रकार का रोल निभाया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
धीर सरना द्वारा निर्देशित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने शुरुआत धीमी रही। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने केवल 1.25 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे ये आंकड़ा बढ़कर 2.10 करोड़ हो गया। फिल्म की कमाई को वीकेंड का काफी फायदा मिला। तीसरे दिन यानी रविवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली।

इसी के साथ 'द साबरमती रिपोर्ट' का इन तीन दिनों में कुल कलेक्शन 6.35 करोड़ रुपये का हो गया। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच विक्रांत मैसी की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर दे रही है। 50 करोड़ के बजट में बनी द साबरमती रिपोर्ट को अब आने वाले दिनों में कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा ये देखना होगा।
बता दें कि, फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पसंद आई। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की सराहना की। पोस्ट में लिखा, 'खूब कहा है। यह अच्छा है कि यह सच सामने आ रहा है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक झूठ केवल सीमित समय तक ही कायम रह सकता है। आखिरकार, फैक्ट्स हमेशा सामने आएंगे!'
फिल्म 12वीं फेल के बाद अब विक्रांत मैसी द साबरमती रिपोर्ट में भी अब धमाल मचा रहे हैं। बता दें कि, गोधरा कांड पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे साल 2002 में हुए गोधरा कांड के दौरान क्या हुआ था और मीडिया वालों ने इसे कैसे कवर किया था। फिल्म रिलीज होने से पहले इसे लेकर काफी बज बना हुआ था। देखना होगा कि अब आने वाले दिनों में फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।
ये भी पढ़ें: The Sabarmati Report BO Day 2: क्या पस्त हो गई गोधरा कांड की कहानी? दूसरे दिन फिल्म ने किया कुल इतना कलेक्शन












Click it and Unblock the Notifications