The Raja Saab BO Collection Day 3: प्रभास की 'द राजा साब' की रफ्तार हुई धीमी, तीसरे दिन की इतनी कमाई
The Raja Saab Box Office Collection Day 3: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास (Prabhas) की हालिया रिलीज फिल्म 'द राजा साब' को लेकर फैंस को ढेर सारी उम्मीदे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'द राजा साब' को दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया तो मिल रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
कैसा बॉक्स ऑफिस पर 'द राजा साब' का ग्राफ?
भले ही फिल्म 'द राजा साब' ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की हो लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्राफ अब नीचे जाता नजर आ रहा है। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है लेकिन इसका असर कमाई पर नहीं दिखा रहा है।

तीसरे दिन कितना रहा 'द राजा साब' का कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी 11 जनवरी 2026 (पहले रविवार) को करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की है।
3 दिनों में 100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने महज तीन दिनों में 108.90 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई के बावजूद वीकेंड पर फिल्म वह रफ्तार नहीं पकड़ पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
पहले 2 दिनों में ही दिखने लगी थी गिरावट
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये का शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया था लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटकर 26 करोड़ रुपये रह गई जिससे साफ हो गया था कि दर्शकों का रिस्पॉन्स पूरी तरह एकतरफा नहीं है।
दर्शकों से मिला ऐसा रिस्पॉन्स
-प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आई है। जहां प्रभास की स्टार पावर ने पहले दिन थिएटर्स तक भीड़ खींची, वहीं कहानी और ट्रीटमेंट को लेकर कुछ दर्शक असंतुष्ट नजर आए। यही वजह है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाई।
-अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ओपनिंग डे के कलेक्शन के बाद फिल्म की कमाई क्या रूप लेती है। साथ ही ये भी जानना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खुद को कितना संभाल पाती है।
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का जलवा बरकरार
वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने 24 दिनों में 1064 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ 'धुरंधर' अब भारत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
'द राजा साब' की स्टार कास्ट
फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, संजय दत्त,जरीना वहाब, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार ने अहम भूमिका निभाई है। खासतौर पर संजय दत्त की मौजूदगी ने फिल्म के इमोशनल एंगल को और मजबूत किया है जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था।
क्या है 'द राजा साब' की कहानी?
-फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के एक सुनसान गांव से शुरू होती है जहां राजा साब अपनी दादी गंगा देवी के साथ रहता है। अल्जाइमर से पीड़ित गंगा देवी को पूरा विश्वास है कि उनके पति कनकराजा (संजय दत्त) किसी मिशन पर गए हैं और जल्द लौटेंगे।
-कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब राजा साब की मुलाकात एक ऐसे शख्स से होती है जो हूबहू उसके दादा जैसा दिखता है। इसके बाद शुरू होता है एक भावनात्मक सफर जिसमें सुपरनैचुरल ट्विस्ट और हॉरर एलिमेंट्स कहानी को आगे बढ़ाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications