The Legend of Maula Jatt: भारत में रिलीज होगी ये पाकिस्तानी फिल्म, क्या फवाद खान से इंडियन एक्टर्स को खतरा?
पाकिस्तानी एक्टरर फवाद खान, जिन्हें भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। इन दिनों एक्टर ने अपनी फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट से तहलका मचा रहे हैं। पाकिस्तानी की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ये फिल्म भारत में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
अहमद अली भट्ट के पॉडकास्ट 'एक्सक्यूज़ मी' पर एक चर्चा के दौरान, खान ने पड़ोसी देशों की फिल्म इंडस्ट्री में प्रसिद्धि और प्रतिस्पर्धा की गतिशीलता के बारे में खुलकर बात की।

मगर अब सवाल खड़ा होता है कि क्या फवाद खान की पॉपुलैरिटी से भारतीय एक्टर्स को खतरा है? इस बात का जवाब खुद एक्टर ने देते हुए बताया था कि सच क्या है। बता दें कि हाल ही में फवाद खान से अहमद अली भट्ट के एक पॉडकास्ट में पूछा गया कि क्या भारतीय सितारों के लिए उनकी पॉपुलैरिटी टेंशन बन गई है? इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि ये सवाल अपने आप में काफी चैलेंजिंग है मगर कुछ भी हो भारतीय फैंस ने हमेशा से ही उन्हें बेहद प्यार दिया है।
फिर एक्टर ने बताया कि मैं इस बात को मानता हूं कि हर इंडस्ट्री में अपनी तरह की पॉलिटिक्स होती है। फिर चाहे बात भारत की हो या फिर पाकिस्तान की। हालांकि इस बात से फर्क पड़ता है कि कौन अपनी इडस्ट्री में कैसा काम कर रहा है। इसके बाद एक्टर ने ये भी कहा कि मेरी पीआर टीम एक बार को मेरे नाम को और भी पॉपुलर करना चाहती थी मगर उन्होंने लो प्रोफाइल रहना ही चुना।












Click it and Unblock the Notifications