The Kashmir Files: आखिर 32 साल बाद क्यों बनाई गई कश्मीरी पंडितों पर फिल्म? पल्लवी जोशी ने दिया जवाब
नई दिल्ली, 24 मार्च। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files की चर्चा इस वक्त बॉलीवुड से लेकर सियासी गलियारों में हो रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जहां सफलता का परचम लहरा दिया है वहीं देश में एक बहस का मुद्दा दे दिया है। सोशल पर इस फिल्म को को लेकर दो ग्रुप बन गए हैं। एक ग्रुप ऐसा है जो इस फिल्म में दिखाए गए कश्मीर पंडितों के दर्द से आहत है तो वहीं दूसरा वर्ग इस फिल्म को प्रोपोगंडा करार दे रहा है।

हिंद-मुस्लिमों के बीच नफरत...
कांग्रेस समेत कई विरोधी दलों ने इस फिल्म पर पूरा सच ना दिखाने का आरोप लगाया है और कहा है कि इस साल के अंत में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए एक प्लान के तहत बीजेपी वाले इस फिल्म कि जरिए हिंद-मुस्लिमों के बीच नफरत को पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म तमाम सवालों से गुजर रही है, जिसमें एक मुख्य प्रश्न ये है कि आखिर ये फिल्म अभी क्यों बनी? आखिर क्यों इस फिल्म को बनाने का विचार 32 साल बाद आया?

‘बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए पल्लवी जोशी'
अब इस प्रश्न का उत्तर फिल्म में अहम रोल निभाने वाली अभिनेत्री और रीयल लाइफ में विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने दिया है।
Kashmir Files एक नरसंहार की कहानी
'बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए पल्लवी जोशी ने कहा कि The Kashmir Files एक नरसंहार की कहानी है। एक ऐसा कड़वा और दर्द भरा सच , जिसके बारे में ना तो कभी कोई बात हुई और ना कभी किसी ने कश्मीरी पंडितों के हक में बात की। तत्कालीन सरकार, मीडिया और राजनेताओं ने कभी भी इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया।'

कभी किसी ने उनके बारे में नहीं सोचा?
आजादी के इतने सालों बाद भी कोई कैसे किसी के साथ ऐसा कर सकता है? रातों-रात लाखों की संख्या में कश्मीर पंडितों को उनके घर से बेधर कर दिया गया। उन्हें मार दिया गया, औरतों-बच्चों के साथ गंदे काम हुए लेकिन कभी किसी ने उनके बारे में नहीं सोचा? इसलिए हमने लोगों से बातें की और सच जानने की कोशिश की और तब हमें लगा कि इस कड़वे सच को हर किसी के सामने आना बहुत जरूरी है। इस घृणित नरसंहार के बार में हर किसी को पता चलना चाहिए इसलिए हमने फैसला किया कि हम इस कहानी को लोगों तक जरूर पहुंचाएंगे।'

JNU की प्रोफेसर राधिका मेनन का किरदार निभाया
मालूम हो कि पल्लवी जोशी ने इस फिल्म में JNU की प्रोफेसर राधिका मेनन का किरदार निभाया है, जिसके बारे में खुद पल्लवी ने कहा कि 'मैं चाहती हूं कि लोग मेरे किरदार से नफरत करे।' फिलहाल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है, लो बजट वाली इस फिल्म ने बुधवार को 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, द कश्मीर फाइल्स के 13 दिनों का नेट कलेक्शन अब 200.13 करोड़ हो चुका है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पुनीत इस्सर ने अहम रोल निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications