The kashmir files पर आया नाना पाटेकर का बयान, बोले- 'हिंदू और मुसलमान दोनों यहां...'

मुंबई। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने सिनेमाघरों में दर्शकों का सैलाब ला दिया है। इसे देखने वालों की तादाद आए रोज बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस भी इस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्टर नाना पाटेकर भी इससे जुड़े सवालों पर मीडिया से मुखातिब हुए। नाना पाटेकर ने कहा कि, उन्होंने अभी फिल्म नहीं देखी है..यह कैसी है, इस पर तो टिप्पणी नहीं कर पाएंगे। मगर उन्होंने कहा कि, " किसी फिल्म को लेकर विवाद खड़ा होना अच्छा नहीं है। हमारे देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों मजहबों के लोग रहते हैं। यहां बंटवारे जैसी बात नहीं होगी।"

आया नाना पाटेकर का बयान

आया नाना पाटेकर का बयान

नाना पाटेकर ने आज कहा कि, "हिंदू और मुसलमान दोनों भारत के हैं और समाज में विभाजन वांछनीय नहीं है।" वह एक कार्यक्रम से इतर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 90 के दशक में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के मुद्दे से संबंधित फिल्म पर उग्र बहस के बारे में पूछे जाने पर, पाटेकर ने कहा, "यहां बहुत हिंदू-मुसलमान हैं। उनका एक साथ रहना आवश्यक है, इसलिए उन्हें साथ में रहना चाहिए। अगर दोनों के बीच तकरार हो तो यह गलत है। हममें बंटवारा नहीं किया जा सकता।" हालांकि, पाटेकर ने यह भी कहा कि फिल्म कैसी है इस पर प्रतिक्रिया अभी नहीं दूंगा।

बॉक्स आॅफिस पर बन रहे रिकॉर्ड

बॉक्स आॅफिस पर बन रहे रिकॉर्ड

'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स आॅफिस पर आए रोज रिकॉर्ड बना रही है। 20 करोड़ के बजट की यह 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बीते 7 दिनों में इसकी कमाई बढ़ती चली गई। पहले दिन इसने 3.5 करोड़ बटोरे थे। उसके बाद कलेक्शन बढ़ता चला गया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि, पहले दिन भारत में यह फिल्म 630 स्क्रींन्स पर रिलीज हुई थी। अब यह 4000 स्क्रींन्स पर है।

इन राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी

इन राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी

यह फिल्म उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, हरियाणा आदि राज्यों में टैक्स फ्री की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+