'द कश्मीर फाइल्स' पर क्या बोले अभिषेक बच्चन? विवेक अग्निहोत्री ने जताया उनका आभार
मुंबई, अप्रैल 01। कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ में फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा उतर आया है। दरअसल, अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म की तारीफ की है। अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उन्हें अभी तक एक शख्स ऐसा नहीं मिला है, जिसने यह कहा हो कि 'द कश्मीर फाइल्स' बुरी फिल्म है। अभिषेक की इस प्रतिक्रिया के बाद विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें 'धन्यवाद' कहा है।
Recommended Video

क्या कहा अभिषेक बच्चन ने?
टाइम्स नाउ से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ की। यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्में राजनीतिक समस्याओं का समाधान हो सकती हैं, जूनियर बच्चन ने कहा, "यह हर व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वो उस फिल्म को लेकर क्या कहता है। आपकी मंशा सही होनी चाहिए। अगर आपके इरादे स्पष्ट हैं, तो सब कुछ ठीक होगा। अगर फिल्म अच्छी है तो लोग इसे देखेंगे।"

'मुझसे किसी ने फिल्म के बारे में बुरा नहीं कहा'
अभिषेक बच्चन ने कहा कि इस फिल्म का राजनीतिकरण किया जा रहा है और इसे सांप्रदायिक बताया जा रहा है। हालांकि यह लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी है कि वो फिल्म को लेकर क्या कहना चाहते हैं, लेकिन अगर फिल्म अच्छी नहीं होती तो लोगों को यह इतनी पसंद नहीं आती। इस फिल्म के चलने की वजह यही है कि लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। अभिषेक बच्चन ने कहा कि हालांकि मैं फिल्म को लेकर ज्यादा कुछ कह नहीं सकता, क्योंकि मैंने फिल्म देखी नहीं है, लेकिन अभी तक मुझसे किसी ने नहीं कहा कि यह फिल्म बुरी है।

विवेक अग्निहोत्री ने अभिषेक को कहा- धन्यवाद
अभिषेक बच्चन की इस प्रतिक्रिया के लिए विवेक अग्निहोत्री ने उनका आभार जताया है। ट्विटर पर के जरिए विवेक अग्निहोत्री ने कहा है, "धन्यवाद @juniorbachchan आपकी इस प्रतिक्रिया के लिए" आपको बता दें कि ' द कश्मीर फाइल्स' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म 236 करोड़ का कलेक्शन अभी तक कर चुकी है और 250 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications