The Kashmir Files की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी, 240 करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा
मुंबई,03 अप्रैल। कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी छोटे बजट की फिल्म द कश्मीर फाइल्स जब रिलीज हुई तो उस वक्त उसको लेकर कोई खास प्रमोशन नहीं किया गया। किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म 250 करोड़ रुपए की कमाई करेगी। लेकिन फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म देखने के बाद जब लोगों ने इस फिल्म को लेकर चर्चा करनी शुरू की और इसको लेकर अलग-अलग चर्चा शुरू हुई तो फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमा हॉल तक पहुंचने लगे। रिलीज के 23 दिन बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है।

कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही फिल्म
हाल के दिनों की बात करें तो द कश्मीर फाइल्स सबसे सफल फिल्मों में से एक है। रिलीज के बाद फिल्म चौथे हफ्ते भी कमाई कर रही है और 250 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर सकती है। फिल्म रिलीज होने के बाद जबरदस्त हिट साबित हुई। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 240 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। लेकिन अगर यह हफ्ता भी ठीक जाता है तो फिल्म आसानी से 250 करोड़ रुपए की कमाई को पार कर सकती है। हालांकि अब इस हफ्ते द कश्मीर फाइल्स को आरआरआर और जॉन अब्राहम की अटैक से टक्कर मिल रही है।

250 करोड़ के आंकडे़ तक पहुंच सकती है फिल्म
अहम बात यह है कि फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर एसएस राजामौली कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म इस हफ्ते 250 करोड़ की कमाई तक पहुंच सकती है। हालांकि इस हफ्ते के बाद फिल्म के लिए बड़े पर्दे पर बने रहना मुश्किल हो सकता है। फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार अहम भूमिका में हैं। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है।

यह फिल्म समाज सेवा है
फिल्म के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि यह फिल्म 32 साल के दबे हुए दर्द को बाहर लेकर आई है। फिल्म में पर्दे के पीछे की कहानी को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज के लिए बड़ी चैरिटी है और समाज सेवा है। उन्होंने इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि फिल्म में टीम की लगन फिल्म को जरूर सफल बनाएगी। 1990 में कश्मीर से जिस तरह से कश्मीरी पंडित बाहर निकले थे उसी को इस फिल्म में दर्शाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications