The Kerala Story की टीम को मिली चेतावनी, विवेक अग्निहोत्री बोले- 'अब आप नफरत और घुटन देखोगे'

Vivek Agnihotri tweet about Kerala Story: हाल ही में केरला स्टोरी को लेकर कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट शेयर किया। डायरेक्टर ने फिल्म की टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा।

The Kashmir files director vivek agnihotri

Vivek Agnihotri warns Kerala story team: फिल्म 'द केरला स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सराहना और आलोचना दोनों ही मिल रही है। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन भी अच्छा खासा रहा। रिलीज होने से पहले फिल्म पर रोक लगाने के लिए काफी मशक्कत भी हुई।

'कश्मीर फाइल्स' जैसा बवाल
रिलीज होने के बाद भी फिल्म पर बवाल मचा ही हुआ है। ये बवाल ठीक ऐसा ही है, जैसे 'कश्मीर फाइल्स' के समय मचा था। उस वक्त भी जहां देखो वहां फिल्म को क्रिटिसाइज करने की बात हो रही थी। अब इस मसले पर 'कश्मीर फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री का बयान सामने आया है।

विवेक अग्निहोत्री की चेतावनी
शनिवार को एक लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और एक्टर अदा शर्मा से कहा कि अब से उनका जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि उन्हें अब नफरत मिलेगी। घुटन मिलेगी और उन्हें भ्रमित भी किया जाएगा।

डायरेक्टर ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
विवेक ने ट्वीट कर कहा कि केरल की कहानी। मैं महान फिल्म निर्माताओं और सिनेमा के समीक्षकों से ये सुनते हुए बड़ा हुआ हूं कि सिनेमा समाज की सच्चाई को दिखाता है। मुझे ये भी बताया गया कि सिनेमा को पुराने भगवानों को नष्ट कर नयों का निर्माण करना चाहिए।

'मुझपर तो हमला हुआ...'
विवेक ने आगे कहा कि मुझे अहसास हुआ है कि आधुनिक समय में सिनेमा के पास जो करने की शक्ति है, वो मीडिया और राजनीति नहीं कर सकती। वो असुविधाजनक वास्तविकता दिखा सकती है। इतिहास को सही भी कर सकती है। देश की एक सॉफ्ट पावर भी बन सकती है। भारत में ऐसा सिनेमा बनाना आसान काम नहीं है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म के समय मैंने ये आजमाया। मुझ पर शारीरिक, पेशेवर, सामाजिक और मानसिक हमला किया गया।

'वैक्सीन वॉर' को मिलेगी नफरत
डायरेक्टर ने आगे कहा कि मेरी आने वाली फिल्म द वैक्सीन वॉर भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि को दिखाती है। मुझपर वही लोग हमला कर रहे हैं जिन्होंने मुझे ये सब सिखाया है। मैं गारंटी देता हूं कि जब फिल्म रिलीज होगी तो ये लोग दोबारा मुझपर हमला बोलेंगे। वे एक नए डिजाइन का प्लान बनाएंगे क्योंकि वे भारत को सफल होते नहीं देखना चाहते। क्यो्ंकि सच नहीं बताया जाना चाहिए।

टीम को दी बधाई
उन्होंने द केरला फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि विपुल शाह और टीम को बधाई देता हूं। साथ ही मैं आपको ये भी बता दूं कि आपका जीवन पहले जैसा नहीं रहने वाला। क्योंकि आपको नफरत मिलेगी। आपका दम घुटने लगेगा।

चर्चा में 'द केरला स्टोरी'
फिल्म द केरला स्टोरी की बात करें, तो इसे सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये विवाद ट्रेलर में 32000 लड़कियों वाले हिस्से से शुरू हुआ, जिसमें दिखाया गया था कि इन लड़कियों को इस्लाम धर्म में कन्वर्ट किया गया और फिर आईएसआईएस में शामिल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+