'द कश्मीर फाइल्स' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 200 करोड़ के आंकड़े को किया पार, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को पछाड़ा

11 मार्च को रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया है।

मुंबई, 24 मार्च। 11 मार्च को रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया है। इसी के साथ यह फिल्म कोरोना महामारी के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

The Kashmir Files

इससे पहले नासिक में बुधवार को 'द कश्मीर फाइल्स' देखने गईं कुछ महिलाओं के सिनेमा हॉल में प्रवेश से पहले उनके भगवा स्टोल उतरवाने को लेकर राज्य की भाजपा इकाई ने शिवसेना पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पूछा कि क्या यह उनका हिंदुत्व का रूप है। खबरों की मानें तो बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक में एक सिनेमा हॉल में 'द कश्मीर फाइल्स' देखने गईं महिलाओं से कथित तौर पर प्रवेश से पहले अपने भगवा स्टोल हटाने के लिए कहा गया था।

क्या यही है शिवसेना का हिंदुत्व

राज्य की भाजपा इकाई ने अपने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, 'द कश्मीर फाइल्स फिल्म के लिए नासिक में भगवा शॉल पहनने वाली महिला दर्शकों को उनके स्टोल सिनेमा हॉल के बाहर रखने के लिए कहा गया था।' भाजपा ने उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए कहा कि क्या यही आपका हिंदुत्व है उद्धवजी? हिंदुत्व के लिए शिवसेना की प्रतिबद्धता पर संदेह करने के लिए 'हरे खून' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भाजपा ने कहा कि ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अब 'जनाब सेना' बन गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से मौत का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर मुआवजा लेने की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी इजाजत

भाजपा पर लग रहा फिल्म को प्रमोट करने का आरोप

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कमाई के मामले में फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कमाई के मामले में 200 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए यह फिल्म कोरोना महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा हिंदू समुदाय पर व्यवस्थित हमलों के बाद कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाती है। तमाम विपक्षी दल भाजपा और पीएम मोदी पर इस फिल्म के प्रचार का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा शासित कई राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+