The Kashmir Files: अब अनुपम खेर ने लगाया कपिल पर आधा सच बोलने का आरोप, जाानिए क्यों?
मुंबई, 15 मार्च। फिल्म द कश्मीर फाइल्स फिल्म इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म जिस तरह से 1990 में कश्मीरी पंडितों का दर्दनाक पलायन हुआ उसको फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कई तरह के विवाद भी हो रहे हैं। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया कि लोकप्रिय टीवी शो द कपिल शर्मा शो में फिल्म की टीम को इस वजह से नहीं बुलाया गया क्योंकि इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था। जिसके बाद कपिल शर्मा की आलोचना हो रही है।

कपिल शर्मा ने ट्वीट कर अनुपम खेर को कहा था शुक्रिया
इस पूरे विवाद पर अभिनेता अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में सफाई देते हुए कहा कि मुझे फोन किया गया था कि मैं शो पर आऊं लेकिन मैंने अपने मैनेजर से कहा था कि मैं इस शो पर नहीं जा पाऊंगा क्योंकि यह गंभीर फिल्म। अनुपम खेर के इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा थैंक्यू पाजी, आपने मेरे ऊपर लग रहे तमाम गलत आरोपों पर सफाई दे दी और उन सब दोस्तों का बी शुक्रिया जिन्होंने बिना सच जाने मुझे इतनी मोहब्बत दी। खुश रहिए, मुस्कुराते रहिए।

कपिल शर्मा को अनुपम खेर का जवाब
माना जा रहा था कि अनुपम खेर के इस बयान और कपिल शर्मा के इस ट्वीट के बाद यह विवाद अब यहीं थम जाएगा लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। कपिल शर्मा के ट्वीट पर अनुपम खेर ने जवाब देते हुए लिखा, डियर कपिल शर्मा मैं उम्मीद कर रहा था कि आपने पूरा वीडियो शेयर किया होता नाकि आधा सत्य। पूरी दुनिया फिल्म का जश्न मना रही है, आपको भी आज रात इसका जश्न मनाना चाहिए। मेरा प्यार और प्रार्थना हमेशा आपके साथ। दरअसल अनुपम खेर इस ट्वीट के जरिए विवेक अग्निहोत्री की बात को आगे रखना चाह रहे थे।

अनुपम खेर ने आधे सत्य को लेकर कपिल पर कसा तंज
जिस इंटरव्यू के एक हिस्से को कपिल शर्मा ने शेयर किया है उसमे अनुपम खेर ने अपनी बात रखी है बस वही बात लोगों सामने आ सकी। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री जिन्होंने साफ किया है कि द कपिल शर्मा शो के निर्माताओं ने हमे इसलिए शो पर नहीं बुलाया क्योंकि इसमे बड़े स्टार नहीं थे। खुद अनुपम खेर भी इस वीडियो में कहते हैं कि विवेक अग्निहोत्री को जो वजह बताई गई है वह मेरे साथ नहीं था।

विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात
वहीं विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा शो पर नहीं बुलाए जाने को लेकर हो रहे विवाद पर कहा कि लोग मेरे पीछे पड़े थे कि आप कपिल शर्मा के शो पर क्यों नहीं जाते हैं तो मैंने इसको लेकर एक ट्वीट किया था। फिल्म को जी ने प्रोड्यूस किया था और जी को जो आधिकारिक जवाब दिया गया था वो मैंने ट्वीट किया था। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि कश्मीर फाइल्स का हीरो है कश्मीर, अगर पांच लाख लोगों की मौत पर आप बात नहीं करना चाहते हैं तो मुझे कुछ भी नहीं कहना है। वहीं अनुपम खेर ने कहा कि मुझे फोन किया गया था कि शो पर आऊं, लेकिन मैंने मना कर दिया था। मैंने कहा था कि यह फिल्म बहुत ही सीरियस है, लिहाजा मैं यहां नहीं जा पाऊंगा।

यह फिल्म पिता को श्रद्धांजलि
अनुपम खेर ने कहा कि यह फिल्म मेरे पिता को श्रद्धांजलि है। मैंने फिल्म के दौरान अपने अभिनेता के स्वरूप को पीछे करके अपने आपको बतौर व्यक्ति आगे किया। मैं चाहता था कि मैं इसको अपनी आत्मा से महसूस करूं और मेरी आत्मा दुनिया तक पहुंचे। मेरी आत्मा पर उन पांच लाख कश्मीरी पंडितों की जिम्मेदारी थी, जिनके दर्द को दुनिया तक पहुंचाना बहुत जरूरी है। मैं इस फिल्म के दौरान बहुत बार रोया, इसलिए नहीं कि सीन दर्दनाक थे, बल्कि लोगों के दुख को हमने महसूस किया। दुनिया ने यह मानने से यह इनकार कर दिया था कि कश्मीरी पंडितों के साथ ऐसा हुआ था।

मैं भावुक हो जाता हूं
मैं अभी भी जब इस मुद्दे पर बात करता हूं तो कोशिश करूं की भावुक ना हो जाऊं, मुझे इस मुद्दे पर बात करके रोना आ जाता है। अनुपम खेर ने कहा कि मैंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है लेकिन इस तरह का लोगों की भावनाओं का सैलाब नहीं देखा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोगों को यह सब पता नहीं था, लोग अब इन कश्मीरी पंडितों को गले लगाना चाहते हैं। लोग उनके प्रति अपनी एकजुटता को दिखाना चाहते हैं। लोगों में जो प्यार उमड़ा है कि लोगों को लगता है कि वो शर्मिंदा है, लोग कश्मीरी पंडितों को अब प्रोटेक्ट करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications