'ना घर का रहा ना घाट का', राजनीति के सवाल पर राज बब्बर ने क्यों दिया ऐसा बयान?
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर ने द कपिल शर्मा शो में बताया कि राजनीति से जुड़ने के बाद लोग समझने लगे थे कि वह बहुत अमीर हैं जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में अपने तीनों बच्चों प्रतीक बब्बर, आर्य बब्बर और जूही बब्बर के साथ पहुंचे। जिसका प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। इस दौरान कपिल शर्मा बब्बर परिवार के साथ खूब मस्ती और कई मजेदार सवाल भी पूछे। शो में राज बब्बर ने राजनीति को लेकर तमाम खुलासे किए।

कपिल शर्मा शो में नजर आए राज बब्बर
द कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें राज बब्बर अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान शो के होस्ट और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक्टर से उनके एक्टिंग करियर और राजनीतिक सफर से जुड़े तमाम सवाल पूछे। वहीं राज बब्बर ने अपने करियर से जुड़ी कई मजेदार बातें बताई।

राजनीति में शामिल होने की वजह से पैसे मिलने हो गए बंद
कपिल शर्मा ने राज बब्बर से सवाल किया कि, सर कभी आपके साथ ऐसा हुआ कि प्रोड्यूसर ने आपका पेमेंट रोक लिया हो, लेकिन जब आप पॉलिटिशियन बन गए तो वह आपको आपके पैसे देने के लिए पहुंच गए हो? इस सवाल का जवाब देते हुए राज बब्बर ने कहा कि, 'मैं जब सोशल मीडिया लाइफ में चला गया तो जिन लोगों ने पैसे देने थे उन्होंने देने बंद कर दिए। उन्हें इस बात की गलतफहमी हो गई थी कि, राज जी को अब पैसों की क्या जरूरत है।'

'ना गली का रहा ना घाट का'
राज बब्बर ने मस्ती भरे अंदाज में कहा कि, 'बहुत से लोगों को इस बार की गलतफहमी है कि अगर आप एक बार राजनीति में चले गए तो बड़े प्यार से आप 100-500 करोड़ के आदमी तो बन ही जाते हैं। लेकिन हमारा क्या हुआ? मुझ जैसा आदमी ना घर का रहा ना घाट का. यहां से पेमेंट नहीं मिली और वहां से कुछ कमाया नहीं'। राज बब्बर की ये बात सुनकर कपिल शर्मा और मौजूदा जनता अपनी हंसी नहीं रोक पाते।
रिलीज किया गया शो का प्रोमो
सोनी टेलिवीजन के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देखिए कप्पू के सवाल खोलेंगे राज बब्बर की जिंदगी के कुछ रोमांचक किस्से'। बता दें कि, अगले शनिवार को द कपिल शर्मा शो का यह एपिसोड दिखाया जाएगा। प्रोमो देखकर ऐसा लगता है कि, ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं राज बब्बर
बता दें कि, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर ने अपने एक्टिंग करियर तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और वह फिलहाल कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। इसके अलावा हाल ही में राज बब्बर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। वह कॉमेडी शो हैप्पी फैमिली-कंडीशंस अप्लाई में नजर आए। इसके अलावा वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications