Video: 'डर' फिल्म में शाहरुख की जगह होते दारा सिंह! जूही चावला ने किया खुलासा
मुंबई, 13 अक्टूबर। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का लोकप्रिय 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। कपिल शर्मा और उनकी टीम ने हाल ही में शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला का स्वागत किया। 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची जूही ने काफी मजे किए, इस दौरान कॉमेडियन सुदेश लहरी ने शूट के दौरान कुछ ऐसा कहा जिसे सुन जूही भी हैरान रह गई। इंटरनेट पर शूट का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

कपिल शर्मा के शो में पहुंची जूही चावला
वीडियो में जूही चावला अपनी और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'डर' के बारे में बता रही हैं। उन्होंने बताया कि 'डर' शाहरुख खान की जगह मशहूर पहलवार दारा सिंह को लिया जाना था। वीडियो में सुदेश लहरी को दारा सिंह के कैरेक्टर में देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जूही और सुदेश इस कॉमेडी वीडियो को इंस्टाग्राम रील के लिए शूट कर रहे थे। वीडियो देखने में काफी मजेदार लग रहा है।

शाहरुख से पहले दारा सिंह को मिला था ऑफर!
वीडियो में जूही कहती है, 'क्या आप जानते हैं, 'डर' फिल्म में शाहरुख खान से पहले एक्चुअली ये रोल दिया गया था दारा सिंह को।' इसके बाद दारा सिंह बने सुदेश लहरी फ्रेम में आते हैं और कहते हैं, 'भई क...क...क..किरण, भई शादी का मुहूर्त निकला जा रहा है जल्दी से बाहर आओ। तू हा कर..या ना कर..तू है मेरी किरण...तू है मेरी किरण, जय मेहता।'

सुदेश लहरी की बातों से हैरान जूही
सुदेश लहरी के 'जय मेहता' ही जूही चावला हैरानी भरी नजरों से उन्हें देखने लगती हैं और कहती है 'क्या' । इस बीच शूट कर रहे अन्य टीम मेंबर हंसने लगते हैं। आपको बता दें कि जय मेहता जूही चावला के पति हैं जो कि एक बिजनेसमैन हैं। सोशल मीडिया पर यह रील वीडियो काफी वायरल हो रहा है, खबर लिखे जाने तक इस पर 41 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई लोग वीडियो पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।

1996 में की थी गुपचुप शादी
दरअसल, द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में जूही, आयशा जुल्का और मधु के साथ गेस्ट के रूप में नजर आने वाली हैं। वह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ डांस करती भी नजर आएंगी। जूही 1996 में जय के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने पहली बार में अपनी शादी की खबर को गुप्त रखा क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि इससे उनके करियर पर कोई असर पड़े। जय और जूही के दो बच्चे हैं- जाह्नवी और अर्जुन।
यह भी पढ़ें: जूही चावला ने 5G टेक्नोलॉजी पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो में कहा- 'आप तय करेंगे कि ये पब्लिसिटी स्टंट था'












Click it and Unblock the Notifications