कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन वाइफ सुमोना हुईं कोरोना संक्रमित, घर में हुईं क्वारंटाइन

मुंबई, 04 जनवरी: मुंबई में एक के बाद एक सेलेब्रिटी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब टेलीविजन एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' की एक्ट्रेस सुमोना ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। सुमोना चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।

इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए सुमोना ने लिखा कि, "मैं मध्यम लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हो गई हूं। घर पर क्वारंटाइन हूं। पिछले हफ्ते से मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से रिक्वेस्ट करूंगी कि कृपया अपना टेस्ट करवाएं। धन्यवाद। अभिनेत्री के फैंस उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

दृष्टि धामी के भी कोरोना संक्रमित

दृष्टि धामी के भी कोरोना संक्रमित

इससे पहले जानी-मानी अभिनेत्री और मधुबाला फेम अभिनेत्री दृष्टि धामी के भी कोरोना संक्रमित हो की खबर आई थी। दृष्टि धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें कंपनी देने के लिए मौजूद हैं, क्योंकि मैं तीसरी लहर से लड़ रही हूं। सौभाग्य से, मैं इन लिली को सूंघ सकती हूं और चॉकलेट को इंजॉय कर सकती हूं। इन आशीर्वादों पर भरोसा! अब प्यार और अच्छा खाना स्वीकार कर रही हूं।'

अर्जुन बिजलानी कि रिपोर्ट आई निगेटिव

वहीं दूसरी ओर टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी पूरी तरह से ठीक हैं और अब उनकी कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। अर्जुन ने वीडियो पर लिखा, "जब आपका टेस्ट निगेटिव आता है तो पार्टी शुरू हो जाती है।" हालांकि, अर्जुन ने कैप्शन में सभी को सावधान करते हुए कहा, "अब आप केवल एक ही जगह पार्टी कर सकते हैं, वो है आपकी कार। वीडियो में वो कार में ही डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में बादशाह का सॉन्ग 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' बज रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+