'अब मैं 6 साल पहले की तरह...' सुनील ग्रोवर ने क्यों कपिल शर्मा को मारा ताना? 'चमकीला' की कास्ट भी रह गई दंग
Sunil Grover Kapil Sharma: कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस शो में लंबे समय बाद कपिल और सुनील ग्रोवर साथ नजर आए। शो के अगले एपिसोड में फिल्म चमकीला की स्टारकास्ट जिसमें परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ के साथ डायरेक्टर इम्तियाज अली भी दिखेंगे।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है। जो कि अगले शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस प्रोमो की शुरुआत में हर बार की तरह कपिल शर्मा शो में आए मेहमानों की तांग खिंचाई करते हुए नजर आए। उन्होंने परिणीति चोपड़ा से पूछा कि, "ये राघव, राजनीति करते करते परिणीति, परिणीति कब से करने लग गए? ये सुनकर एक्ट्रेस की हंसी छूट जाती है।

प्रोमो में कपिल शर्मा की इस बात का जवाब देते हुए इम्तियाज कहते हैं कि शाम होते-होते सारे पंजाबी मूड में आ जाते हैं। ये सुनते कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ की हंसी छूट जाती है। दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर दिलजीत के साथ मजाक-मस्ती करते दिख रहे हैं। सुनील हमेशा की तरह अपने फीमेल गेटअप में आते हैं और स्टेज पर गाना गाते हैं।
प्रोमो में आगे सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा छेड़ते हैं और कहते हैं कि 'लड़की होकर लड़के की आवाज में गाना मुश्किल होता है।' तभी सुनील कपिल को जवाब में कहते हैं कि, अब मैं 6 साल पहले वाली नहीं रही, अब मैं एक बात के चार जवाब देती हूं समझे? सुनील की ये बात सुनकर मौजूदा सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं।
वहीं शो के अंत में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ गाना गाकर फैंस को एंटरटेन करते हुए नजर आए। ये नया शो शनिवार को नेटफ्लिक्स पर टेलिकास्ट किया जाएगा। बता दें कि, परिणीति और दिलजीत फिल्म चमकीला में साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल फैंस दोनों की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications