'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से कटा अर्चना सिंह का पत्ता, जानिए किस एक्टर को मिल रहा कितना पैसा?
The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' टेलीविजन के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचा रहा है। शो के दो सफल सीजन के बाद, यह एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में वापसी कर रहा है। नेटफ्लिक्स ने शो के तीसरे सीजन की घोषणा करते हुए एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज भी है।
लंबे समय से दर्शक शो में नवजोत सिंह सिद्धू को देखना चाहते थे, और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू नजर आएंगे। हाल ही में निर्माताओं द्वारा जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत कपिल शर्मा से होती है, जो अर्चना पूरन सिंह की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें सेट पर ले जाते हैं।

इस प्रोमो में कपिल कहते हैं कि अर्चना की वजह से बैक टू बैक सीजन हिट हुए हैं, इसलिए नेटफ्लिक्स उन्हें तोहफा देना चाहता है। इस पर अर्चना पूछती हैं कि क्या तोहफे में उन्हें नई गाड़ी, घर या नेटफ्लिक्स में शेयर मिलेंगे? जैसे ही आंखों से पट्टी हटती है, अर्चना को नवजोत सिंह सिद्धू दिखाई देते हैं, जो कुर्सी पर बैठे होते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को देखकर अर्चना पूरन सिंह को टेंशन होने लगती है। कपिल, अर्चना को आंखों पर नहीं, बल्कि मुंह पर पट्टी बांधने के लिए कहते हैं, क्योंकि नवजोत अब उन्हें बोलने नहीं देंगे। इस प्रोमो से साफ हो गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में नजर आएंगे। इस बड़े सरप्राइज से फैंस खुशी से झूम उठे हैं, क्योंकि उन्हें अब नवजोत की शायरी सुनने को मिलेगी। बता दें कि शो का पहला एपिसोड 21 जून को रात 8 बजे प्रसारित होगा।
इसके अलावा चर्चा हो रही है कि आखिर इस शो के लिए आर्टिस्ट को पैसा कितना मिल रहा है। एपिसोड 5 करोड़ रुपये वसूल रहे हैं। वहीं, सुनील ग्रोवर प्रति एपिसोड 25 लाख रुपये चार्ज करे रहे है। अर्चना पूरन सिंह शो से 10 लाख रुपये ले रही हैं। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक भी प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये और कीकू शारदा 7 लाख रुपये वसूल रहे हैं। जबकि राजीव ठाकुर को सबसे कम 6 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications