Khatron Ke Khiladi: खतरों के खिलाड़ी का भविष्य अधर में लटका, प्रोड्यूसर ने शो से मारी पलटी!
Khatron Ke Khiladi: टीवी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' हमेशा चर्चा में बना रहता है। दर्शक भी इस शो को आने का इंतजार करते हैं। 'खतरों के खिलाड़ी'का नया सीजन भी आने वाला है। इसके लिए कई टीवी सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। इसमें बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा और टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय का नाम शामिल है।
खबरें थी कि शो की शूटिंग मई के महीने में शुरू होगी। जिसके लिए मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स के साथ विदेश रवाना हो जाएंगे। लेकिन अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। शो के मेकर्स और चैनल को एक झटका लगा है। ऐन वक्त पर प्रोड्यूसर ने पलटी मार ली है।

इंडिया टुडे ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट छापी है। इसमें उन्होंने बताया, प्रोडक्शन हाउस ने नए सीजन पर काम नहीं करने का फैसला किया है। कुछ सेलेब्स को पहले ही फाइनल कर लिाय गया था। बाकी सेलेब्स टीम के साथ बातचीत के अलग-अलग स्टेज पर थे। प्रोड्यूसर ने चैनल को अपना फैसला बताया। जिसके बाद सेलेब्स की लॉक की गईं डेट्स को भी रिलीज कर दिया गया है।
रिपोर्ट में आगे बताया, मुनव्वर फारुकी, ओरी, ईशा मालवीय, खुशबू पटानी (दिशा पटानी की बहन) और बॉक्सर नीरज गोयत जैसे सेलेब्स ने पहले ही अपने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिए थे। टीम ने अगले महीन शो की शूटिंग विदेश में शुरू करने की प्लानिंग की थी। रोहित शेट्टी भी इस घटना से परेशान हैं। क्योंकि वो भी इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
बता दें, अमेरिकी टीवी सीरीज फियर फैक्टर का भारतीय एडेप्टेशन 'खतरों के खिलाड़ी' 2008 में सोनी टीवी पर शुरू हुआ था। अगले सीजन से यह शो कलर्स पर प्रसारित हो रहा है। पहले, दूसरे और चौथे सीजन को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। जबकि तीसरे सीजन को प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया था और सातवें सीजन की कमान अर्जुन कपूर ने संभाली थी। आखिरी सीजन (14वें) तक बाकी सीजन में रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications