शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बनीं वेटर, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ सर्व किया खाना, देखें वीडियो
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'द आर्चीज' की टीम ने रेस्टोरेंट में खाना सर्व किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
The Archies Star Caste Serves Food: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। आए दिन सुहाना की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब वह फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस बीच स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्हें फिल्म द आर्चीज की स्टारकास्ट के साथ एक रेस्टोरेंट में देखा गया।
वेटर बनीं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान
देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर फिल्म 'द आर्चीज' के स्टार्स ने अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा समेत अन्य सितारों ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट खाना सर्व करते हुए देखा गया। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

द आर्चीज के साथ रेस्टोरेंट में सर्व किया खाना
तीनों स्टार्स के इस अंदाज ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया। वायरल हो रहे वीडियो में सुहाना खान सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं। वहीं खुशी कपूर ने 15 अगस्त के मौके पर लाइट पीच कलर का सूट कैरी किया हुआ था। इस दौरान सभी के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल थी। यही वजह है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें कि, इससे पहले सुहाना खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक गरीब को 500 का नोट देती हुई नजर आई थीं।
सुहाना खान जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें, तो सुहाना खान डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की कहानी फेमस आर्ची कॉमिक्स पर बेस्ड है। फिल्म में सुहाना के साथ बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। ये फिल्म 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications