Thalapathy Vijay: अरबों के मालिक हैं तमिल सुपरस्टार थलपति विजय, एक महीने की कमाई उड़ा देगी आपके होश

Thalapathy Vijay Net Worth: तमिल फिल्मों से मेगास्टार थलपति विजय इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले थलपति विजय ने राजनीति में कदम रख दिया है। थलपति विजय ने गत 2 फरवरी 2024 को अपनी पार्टी का ऐलान किया है। थलपति विजय की पार्टी का नाम 'तमिलागा वेत्री कझगम' (Tamilaga Vettri Kazhagam) है। एक्टर ने बताया कि उनकी पार्टी का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हो गया है और उनकी पार्टी साल 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

थलपति विजय ने राजनीति में रखा कदम
आपको बता दें कि थलपति विजय साउथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टरों में से एक हैं। उनकी हर फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। थलपति विजय की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। थलपति विजय अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। फैंस के बीच में उनका एक अलग ही क्रेज नजर आता है।

Thalapathy Vijay

थलपति विजय की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलपति विजय साउथ इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में से एक हैं। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक थलपति विजय करीब 500 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। वह एक फिल्म करने के लिए 150 से 200 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। थलपति विजय साउथ के साथ साथ हिंदी बेल्ट में भी काफी फेमस हैं। वह कई ब्रांड का प्रमोशन भी करते हैं, जिसके लिए उन्हें हर साल लगभग 10 करोड़ रुपये मिलते हैं।

चेन्नई के सी बीच पर आलीशान बंगला
थलपति विजय अपने परिवार के साथ चेन्नई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के घर से प्रेरित होकर चेन्नई के नीलांकरई के कैसुरिना ड्राइव स्ट्रीट में अपना लग्जरी बंगला बनवाया है। इस घर की कीमत 20 करोड़ रुपए के आसपास है। सी फेसिंग ये बंगला बहुत ही लग्जीरियस हैं। इस आलीशान घर में कई तरह की तकनीकी सुविधाएं मौजूद हैं। विजय ने साल 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं।

थलपति विजय का कार कलेक्शन
आपको बता दें कि थलपति विजय के पास कई लग्जरी गाडियां मौजूद हैं। उनके पास 2.5 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस घोस्ट है जो कि उनकी सबसे फेवरेट कार है। इसके अलावा, उनके पास 1.17 करोड़ रुपये की ऑडी ए8, 74 लाख रुपये की फोर्ड मस्टैंग, 65 लाख रुपये की रेंज रोवर इवोक हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलए और वोल्वो एक्ससी90 भी है, जिनकी कीमत लगभग 87 लाख रुपये है, साथ ही दो बीएमडब्ल्यू एसयूवी एक्स5 और एक्स 6 भी उनके गाड़ियों के कलेक्शन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+